फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Now 23251 will get accommodation

आवास प्लस के तहत 23251 हुआ संशोधित लक्ष्य

Sun, 14 Mar 2021 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Now 23251 will get accommodation
आजमगढ़। पीएम आवास योजना ग्रामीण के तहत संचालित आवास प्लस के लिए निर्धारित लक्ष्य को संशोधित करके अब 23251 कर दिया गया है। जिला प्रशासन की ओर से अब तक लगभग 22000 का आंकड़ा हासिल किया जा चुका है। शेष लक्ष्य को भी जल्द हासिल करने की तैयारी तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरूआत की गई है। इसके तहत जनपद में हजारों गरीबों को आवास उपलब्ध कराए गए हैं। इसके बाद भी बहुत से गरीब पात्र होते हुए भी इस योजना का लाभ पाने से वंचित रह गए हैं। ऐसे में सरकार की तरफ से आवास प्लस योजना के तहत इन गरीबों केे आवास उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। आवेदन प्राप्त कर उसकी जांच की गई और लगभग 22 हजार लोगों को आवास उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। लेकिन अब इस लक्ष्य को संशोधित कर दिया गया है। अब जनपद का लक्ष्य 23251 हो गया है। जबकि जिला प्रशासन द्वारा लगभग 22 हजार लोगों को इस योजना से लाभान्वित किया जा चुका है। परियोजना निदेशक अभिमन्यु सिंह का कहना है कि आवास प्लस योजना के लिए आए आवेदन पत्रों की जांच के बाद अपात्रों कोे हटाकर नए पात्रों को शामिल किया जा रहा है। जिसके कारण लक्ष्य में संशोधन हुआ है। जनपद में लगभग 22 हजार लोगों को लाभान्वित किया जा चुका है। बचे लक्ष्य को भी जल्द हासिल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed