फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   NOTA ranked fourth after BJP, SP, BSP

भाजपा, सपा, बसपा के बाद चौथे स्थान पर रहा नोटा

Tue, 28 Jun 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
NOTA ranked fourth after BJP, SP, BSP
लोकसभा उपचुनाव के लिए रविवार को हुई मतगणना के आंकड़ों पर करें तो पहले तीन स्थान पर भाजपा, सपा और बसपा रहे। लेकिन चौथे स्थान पर नोटा ने कब्जा जमाया। 5369 लोग ऐसे रहे जिन्होंने मैदान में उतरे 13 प्रत्याशियों में से किसी को भी पसंद नहीं किया। वहीं 13 प्रत्याशियों में से 10 प्रत्याशी नोटा से भी हार गए।
विज्ञापन

मतदाताओं की सुविधा के लिए और चुनाव को पारदर्शी बनाने के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से हमेशा कोई न कोई सुधार हो रहा है। जिसका परिणाम है कि मतदान में लोगों को सहूलियत मिल रही है। इसी क्रम में आयोग द्वारा मतदाताओं को नोटा का विकल्प दिया गया है। किसी प्रत्याशी के पसंद न आने पर मतदाता नोटा का बटन दबा सकता है। रविवार को खत्म हुई मतगणना के आंकड़ों पर गौर करें तो 13 प्रत्याशियों में तीन प्रत्याशियों को छोड़कर किसी की भी जमानत नहीं बची। चौथे स्थान पर नोटा रहा। नोटा को 5369 मत मिले।
विज्ञापन

प्रत्याशियों केे मिले मतों का विवरण
प्रत्याशी मिले मत
दिनेश लाल यादव 312768
धर्मेंद्र यादव 304089
शाह आलम 266210
अमरावती 1743
जयनाथ चौहान 1952
धीरज श्रीवास्तव 2935
रविंद्र नाथ शर्मा 2597
सरवर अली 1519
अंबरीष कुमार विजयता 1515
पंकज कुमार यादव 1249
रमाकांत यादव 2535
राजीव तलवार 2549
वीरेंद्र कुमार निषाद 2377
नोटा 5369
विधानसभावार नोटा को मिले मत
विधानसभा नोटा को मिले मत
गोपालपुर 1085
सगड़ी 1032
मुबारकपुर 962
आजमगढ़ 1004
मेंहनगर 1284
डाक मतपत्रों में भी दो लोगों ने नोटा को किया पसंद
आजमगढ़। नौकरी के लिए जनपद से बाहर रहने वालों के साथ दिव्यांग और बुजुर्ग 947 लोगों ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान किया था। मतगणना के दौरान जब इन मतों की गिनती की गई है। इसमें 247 मतों को गड़बड़ी के कारण अस्वीकृत कर दिया गया। जबकि दो मतदाता ऐसे रहे जिन्होंने प्रत्याशियों की बजाए नोटा को पसंद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed