{"_id":"c136b2d2473dcdb7d1fcd4214b4c1901","slug":"not-approve-the-acquisition-of-vindhyavasini-temple-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंध्यवासिनी मंदिर का अधिग्रहण मंजूर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विंध्यवासिनी मंदिर का अधिग्रहण मंजूर नहीं
ब्यूरो/ अमर उजाला आजमगढ़
Updated Fri, 11 Dec 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ शुक्रवार को हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता सड़क पर उतर पड़े। विंध्यवासिनी मंदिर के अधिग्रहण के प्रस्ताव का विरोध किया। साथ ही हिंदुत्व पर कुठाराघात करने का आरोप लगाया।
कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के पास मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। हियुवा के जिला संयोजक हरिबंश मिश्रा ने कहा कि सरकार अब अपने अंतिम पड़ाव पर आ गई है। मंदिर और मठों पर कब्जे हो रहे हैं हिंदुत्व पर कुठाराघात का कुत्सित प्रयास हो रहा है।
जिला उपाध्यक्ष विनोद सोनकर ने कहा कि सरकार विंध्यवासिनी मंदिर पर अधिग्रहण का प्रस्ताव निरस्त नहीं करती है तो हमारा संगठन इसके लिए सड़क पर उतरने को बाध्य होगा।
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन के दौरान हलधर दूबे, दिनेश चौहान, सुरेश चौहान, ज्ञानेंद्र, राजेश पांडेय, राजेश चौबे, रामअवतार गौड़, अविनाश सैनी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।