फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Not a single pit on the road and made a tender of crores

सड़क पर एक भी गड्ढे नहीं और करा दिया करोड़ों का टेंडर

Tue, 22 Sep 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Not a single pit on the road and made a tender of crores
आजमगढ़। सारथी सेवा संस्थानों की ओर से की गई अच्छी-भली सड़कों की मरम्मत के नाम पर कोरोड़ों की धनराशि का आवंटन कराने और धनराशि का बंदरबाट करने की शिकायत पर सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने मंगलवार को बूढ़नपुर-दीदारगंज मार्ग की की जांच की। इस दौरान पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ ही शिकायतकर्ता भी मौजूद रहा। अहरौला से बूढ़नपुर तक मार्ग की जांच की गई, लेकिन कहीं कोई गड्ढे नहीं मिले। वहीं, इस सड़क के नवीनीकरण के नाम पर कोरोड़ों की धनराशि का आवंटन करा उसका टेंडर भी करा दिया गया है। सीडीओ ने पीडब्ल्यूडी से उस एलबम को तलब किया है जिसे भेज कर प्रस्ताव को स्वीकृत कराया गया। इसके बाद एक और सड़क की जांच की जाएगी और रिपोर्ट भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

शासन से विकास कार्यों के लिए करोडों की धनराशि जारी की जा रही है, लेकिन जनपद स्तर पर इसका किस तरीके से बंदरबांट किया जा रहा है। इसका नजारा आजमगढ़ देखा जा सकता है। सारथी सेवा संस्थान की ओर से कुच माह पहले कमिश्नर और डीएम से अच्छी और बिना गड्ढायुक्त सड़कों के नाम पर करोड़ों के वारे न्यारे करने की शिकायत की गई थी। इसमें आठ सड़कों की सूची भी जिलाधिकारी को सौंपी गई थी। जिलाधिकारी ने मामले की जांच सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला को सौंपी थी। शिकायत में आरोप लगाए गए थे कि शासन ने वर्ष 200-21 में क्षतिग्रस्त मार्गों (एसएच, एमडीआर, ओडीआर) के सी श्रेणी के मार्गों का मरम्मत के लिए प्रस्ताव मांगा था, लेकिन जनपद से ए और बी श्रेणी के उन मार्गों का प्रस्ताव भेज दिया गया जिसे विभाग ने ही गड्ढामुक्त घोषित करते हुए प्रमाण-पत्र शासन को भेजे थे। ऐसी सड़को प्रस्ताव भेज न सिर्फ करोड़ों की धनराशि स्वीकृत कराई गई, बल्कि उसका टेंडर भी करा दिया गया।
विज्ञापन

जांच मिलने के बाद सीडीओ ने पीडब्ल्यूड के अधिक्षण अभियंता से संबंधित मार्गों के अभिलेख मांगे तो पहले अभिलेख नहीं दिए गए। नोटिस जारी करने पर कुछ अभिलेख उपलब्ध कराए गए। सीडीओ ने मंगलवार को बूढ़नपुर-दीदारगंज मार्ग की जांच के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को पत्र भेजा था। अभिलेख के साथ तलब किया था। बूढ़नपुर-दीदारगंज मांग के लिए 1.94 करोड़ की धनराशि स्वीकृत करा इसका टेंडर कराया गया है। मार्ग का निरीक्षण कराया गया तो इस पर एक भी गड्ढे नहीं मिले। सड़क पूरी तरीके से गड्ढामुक्त मिली। एक-दो जगहों पर हल्की दरारें देखने को मिली। सीडीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया सड़क खराब नहीं मिली है। अब कौन सी एलबम बेज इन लोगों ने धनराशि स्वीकृत कराई है उसे विभाग से तलब किया गया है। एक और सड़क की जांच की जाएगी। इसके बाद रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

करोड़ों के घोटाले के आसार
आजमगढ़। एक सड़कह में ही पीडल्यूडी के अधिकारियों और उनकी कार्यप्रणाली की पोलकुलती नजर आ रही है। अभी सात ऐसी सड़कें है जिनमें यही शिकायत की गई है। प्रत्येक सड़क की कमोबेश स्थिति ऐसी ही है। मामले की सही तरीके से निष्पक्ष जांच की जाए तो करोड़ों का घोटाला सामने आ सकता है।
इन सड़कों की हुई थी शिकायत
बूढ़नपुर-दीदारगंज मार्ग (1 से 20 किमी एसएच)- 194 लाख
छितौनी-एदिलपुर मार्ग (ओडीआर) 185 लाख
बूढ़नपुर-दीदारगंज मार्ग (21 से 40 किमी एसएच)
गाजीपुर-आजमगढ़ मार्ग (एसएच)
जीयनपुर-मोहम्मदाबाद मार्ग (ओडीआर) 150 लाख
लखनऊ-बलिया मार्ग (एसएच)
जीवली-देवगांव मार्ग (एमडीआर)
छतवारा-देवईत मार्ग (एमडीआर)
बनकट-जैगहा-कंधरापुर मार्ग (ओडीआर)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed