फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Not a single nomination was returned in withdrawal of nomination

नामांकन वापसी में एक भी नामांकन नहीं हुआ वापस

Fri, 10 Jun 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Not a single nomination was returned in withdrawal of nomination
जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने बताया कि आजमगढ़ लोक सभा उप निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत नामांकन प्रक्रिया छह जून 2022 को समाप्त हो चुकी है। जिसके तहत कुल 15 प्रत्याशियों द्वारा अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया गया है। बृहस्पतिवार को किसी ने भी नामांकन वापस नहीं लिया। दो प्रत्याशियों का नामांकन पत्रों की जांच में खारिज हो चुकी थी। अब मैदान में 13 प्रत्याशी ताल ठोकेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को हुई नाम निर्देशन पत्रों की जांच में मधुसूदन त्रिपाठी और संतोष के नामांकन पत्र खारिज हो गए थे। शेष बचे प्रत्याशियों के लिए बृहस्पतिवार को नामांकन वापसी का कार्य किया गया। लेकिन किसी ने भी नामांकन पत्र वापस नहीं लिया। अब मैदान में 13 प्रत्याशी ताल ठोकेंगे। जिसमें भारतीय जनता पार्टी से दिनेश, समाजवादी पार्टी से धर्मेंद्र यादव, बहुजन समाज पार्टी से शाह आलम, अल हिंद पार्टी से अमरावती, जनता क्रांति पार्टी (राष्ट्रवादी) से जयनाथ उर्फ जयनाथ चौहान, प्रगतिशील समाज पार्टी से धीरज, मौलिक अधिकार पार्टी से रवींद्रनाथ शर्मा, सरवर पार्टी से सरवर अली, अंबारीष कुमार विजयता निर्दलीय, पंकज कुमार यादव निर्दलीय, रमाकांत यादव निर्दलीय, राजीव कुमार सिंह निर्दलीय एवं वीरेंद्र कुमार निर्दलीय के रूप में मैदान में ताल ठोकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed