फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Nomination letter given to SP officials

Azamgarh News: सपा के पदाधिकारियों को दिया गया मनोनयन पत्र

Sun, 19 Nov 2023 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Nomination letter given to SP officials
समाजवादी शिक्षक सभा की बैठक एवं नव नियुक्त पदाधिकारी को मनोनयन पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन रविवार को सपा कार्यालय में किया गया। इसमें समाजवादी शिक्षक सभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरित किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत सपा के संस्थापक देश के पूर्व रक्षा मंत्री, उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव की मूर्ति पर दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। इसके बाद शिक्षक सभा के नव नियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत कर मनोनयन पत्र वितरित किया गया। समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि समाजवादी शिक्षक सभा के संगठन से पार्टी को मजबूती मिलेगी। विधायक व पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। विधायक अखिलेश यादव, डॉक्टर संग्राम सिंह यादव, पूजा सरोज, बेचई सरोज ने नव नियुक्त पदाधिकारी को माला पहनाकर कर स्वागत और अभिनंदन किया। शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने कहा कि पूरे निष्ठा व लगन के साथ हम समाजवादी पार्टी के नीतियों व सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। इस अवसर पर डॉक्टर सुनील कुमार यादव, विवेक सरोज, अंकुर सिंह, जय सिंह, इंद्रेश पटेल, अमरनाथ यादव, अशोक कुमार मौर्य, विनोद कुमार, रंजन यादव, निक्की विश्वकर्मा,सुनील दत्त आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed