फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   No property registrations will take place in the district from today until Tuesday

Azamgarh News: आज से मंगलवार तक जिले में नहीं होंगे बैनामे

Fri, 07 Nov 2025 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
No property registrations will take place in the district from today until Tuesday
आजमगढ़। जिले के उपनिबंधक कार्यालयों में अगले चार दिनों तक जमीन की खरीद-फरोख्त से जुड़े बैनामे और अन्य पंजीकरण कार्य ठप रहेंगे। यह बाधा स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के ऑनलाइन पोर्टल के सर्वर में अपडेशन के कारण उत्पन्न होगी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, प्रदेश स्तर पर पोर्टल के सर्वर में बदलाव का कार्य शनिवार से शुरू होकर मंगलवार तक चलेगा, जिसके चलते जिले के सभी उपनिबंधक कार्यालयों में पंजीकरण प्रक्रिया प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन

स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग की ओर से बताया गया है कि विभाग का ऑनलाइन पोर्टल अब एनआईसी द्वारा संचालित मेघराज क्लाउड से नेशनल गवर्नमेंट क्लाउड (एनजीसी) पर स्थानांतरित किया जा रहा है। इस तकनीकी प्रक्रिया के चलते पूरे प्रदेश में बैनामे, वसीयत, गिरवी, पट्टा और अन्य दस्तावेजों के पंजीकरण कार्य अस्थायी रूप से बंद रहेंगे। अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार को द्वितीय शनिवार का अवकाश और रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा। इसके बाद सोमवार और मंगलवार को सर्वर माइग्रेशन के चलते किसी भी तहसील या उप-पंजीयक कार्यालय में बैनामे की प्रक्रिया नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

एआईजी स्टांप राजेश कुमार ने बताया कि यह तकनीकी सुधार कार्य आवश्यक है। सर्वर परिवर्तन के बाद पंजीकरण प्रणाली की गति और डेटा सुरक्षा में सुधार होने की उम्मीद है। विभाग का कहना है कि सभी तकनीकी कार्य पूर्ण होने के बाद बुधवार से पंजीकरण की प्रक्रिया सामान्य रूप से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed