{"_id":"677040091a972936b00fd323","slug":"no-heaters-in-wards-patients-are-shivering-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-125416-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: वार्डों में हीटर नहीं, ठिठुर रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: वार्डों में हीटर नहीं, ठिठुर रहे मरीज
विज्ञापन
बलरामपुर। मंडलीय अस्पताल के वार्डों भर्ती मरीज ठंड में ठिठुर रहे हैं। वार्डों में हीटर नहीं लगवाए गए हैं। अस्पताल से मरीजों को मिलने वाला कंबल ठंड से राहत देने में नाकाफी है। मरीजों घर से कंबल मंगाकर ओढ़ रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला अस्पताल आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का दावा किया जाता है। लेकिन जिला अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। शनिवार को बूंदाबांदी के बाद शाम को गलन बढ़ गई।
वार्डों में हीटर न होने से मरीजों और तीमारदारों की परेशानी बढ़ गई। इस संबंध में अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. बालचंद ने कहा कि अस्पताल में कंबल की कोई कमी नहीं है। अगर किसी मरीज को ठंड लग रही है तो वह और कंबल ले सकता है। वार्डों में दो दिन में हीटर लगवा दिया जाएगा।