फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   No corridor is being built next to Gorakhpur Link Expressway

किसानों को बहकाने और दुष्प्रचार करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

Mon, 13 Jan 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
No corridor is being built next to Gorakhpur Link Expressway
अतरौलिया। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे को लेकर जनपद में राजनीति काफी दिनों से गर्म है। इसे लेकर डीएम ने अब सख्त रूख इख्तियार कर लिया है। उन्होंने लिंक एक्सप्रेस-वे को लेकर किसानों को बहकाने और दुष्प्रचार करने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

आजमगढ़-गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे के निर्माण में किसानों को बहकाने व दुष्प्रचार करने वाले के खिलाफ डीएम ने कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। डीएम एनपी सिंह ने बताया कि गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे में कारिडोर के नाम पर किसानों को भडक़ाया जा रहा है और दुष्प्रचार किया जा रहा है जबकि ऐसी कोई बात नहीं है। किसानों को भडक़ाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। रामप्यारे यादव एंव उनके समर्थकों के खिलाफ अविलंब वैधानिक कार्रवाई कार्रवाई की जाएगी। इस बात की जानकारी एसडीएम बूढनपुर दिनेश कुमार मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि किसानों को बहकाने का काम रामप्यारे यादव कर रहे हैं। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस के नाम पर जो जमीन खरीदी जा रही है उसके बगल में कोई कारीडोर नहीं बन रहा है यह केवल मिथ्या है। भ्रामक अफवाहें फैलाई जा रही हैं, किसानों की जमीन बिना स्वीकृति के नहीं ली जा रही है। किसान किसी भी बहकावे में ना आएं। बिना उनकी स्वीकृति के कोई भी जमीन नहीं ली जाएगी। एसडीएम ने क्षेत्रीय जनता से गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे, यूपीडा कार्यालय में स्वेच्छा से अपनी जमीन बैनामा करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि जनता सब जानती है और किसानों के साथ न्याय होगा। जो लोग राजनीतिक रोटी सेंक रहे हैं जनता उनके बहकाने में आने वाली नहीं है। जनता अपना हित जानती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed