फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Nine years of service, dedicated to good governance

Azamgarh News: नौ साल सेवा, सुशासन को समर्पित

Thu, 08 Jun 2023 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Nine years of service, dedicated to good governance
मोदी सरकार ने पिछले नौ वर्षों में बेहतर कार्य कर लोगों के जीवन में परिवर्तन ला दिया है। किसान, मजदूर, वंचित तबकों के साथ ही महिलाओं के लिए अनेकों योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। जबकि पिछली सरकारें लोगों के जीवन में बदलाव लाने में पूरी तरह असफल रही हैं। उक्त बातें जिले में आयी भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता ने बुधवार की शाम एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में कहीं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के नौ साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे। सरकार ने आयुष्मान कार्ड, उज्जवला योजना, पेयजल, किसान सम्मान निधि, अटल टनल, वंदे भारत ट्रेन, एयरपोर्ट का विस्तार का कार्य किया। 2014 से पहले 74 एयरपोर्ट थे जो अब 150 से ज्यादा हो चुके है। कहा कि कोविड काल में भारत ने अपने 130 करोड़ लोगों को डबल डोज वैक्सीन लगवाई। साथ ही 100 देशों को वैक्सीन की सप्लाई भी किया। देश में 9300 जन औषधि केंद्र, 23 नए एम्स स्थापित किए गए। शिक्षा के क्षेत्र में नई शिक्षा नीति लागू की गई। सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया, दिव्यंजन को 7 से 21 कैटेगरी में आरक्षण दिया। कहा कि विपक्ष हमेशा ही देश और सरकार के प्रति नकारात्मक सोच रख रहा है, जबकि भाजपा सकारात्मक सोच के साथ विगत नौ वर्षों से प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के विकास में लगी है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज ऋषिकांत राय, विनोद राय, घनश्याम पटेल, सूरज प्रकाश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed