फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Nine religious places will be beautified

नौ धार्मिक स्थलों का होगा सुंदरीकरण

Sat, 20 Mar 2021 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Nine religious places will be beautified
आजमगढ़। प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर शनिवार को मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना अंतर्गत सीएम योगी आदित्यनाथ ने 180 करोड़ की लागत से महत्वपूर्ण पर्यटनस्थलों के सौदर्यीकरण एवं पर्यटन विकास कार्यों का गोरखपुर से ऑनलाइन शिलान्यास किया। इसका सजीव प्रसारण विभिन्न विधानसभा के ब्लॉकों में किया गया। आजमगढ़ में धार्मिक स्थलों का विकास 441.21 लाख से किया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद के विधानसभा सदर के पल्हनी, मुबारकपुर के सठियांव, अतरौलिया, मेंहनगर, लालगंज, विधानसभा सगड़ी के अजमतगढ़, फूलपुर-पवई के फूलपुर, विधानसभा दीदारगंज के मार्टीनगंज, निजामाबाद के मिर्जापुर और गोपालपुर के बिलरियागंज परिसर में किया गया। 49.57 लाख की लागत से विधानसभा गोपालपुर में शिवपुरी देवारा स्थित बुढ़ऊ बाबा स्थल, 49.62 लाख की लागत से विधानसभा फूलपुर-पवई के मुस्तफाबाद पाण्डेयपुरा स्थित अंबारी बाबा राधा-कृष्ण मंदिर, 49.23 लाख की लागत से सगड़ी के ब्रह्मौली स्थित प्राचीन शिव मंदिर बाबा पातालनाथ, 48.99 लाख की लागत से सदर के टाड़ी स्थित, परम ज्योति मां स्थल, 49.28 लाख की लागत से निजामाबाद गुरुद्वारा, 49.83 लाख की लागत से दीदारगंज के लसड़ाखुर्द स्थित मंदिर, 46.1् लाख की लागत से लालगंज के लहुआ खुर्द स्थित पाल्हमेश्वरी धाम, 49.07 लाख की लागत से मेंहनगर के गौरा स्थित महामंडलेश्वर शिव स्थल, 49.48 लाख की लागत से विधानसभा अतरौलिया के मकराहा स्थित तपसी बाबा आश्रय स्थल का सौन्दर्यीकरण एवं पर्यटन विकास का शिलान्यास किया गया। सबी का 441.21 लाख के सौन्दर्यीकरण एवं पर्यटन विकास किया जाएगा। विधानसभा स्तरीय विकास पुस्तिका का विमोचन किया गया। जनप्रतिनिधियों ने कन्या सुमंगला योजना, शौचालय, पेंशन आदि योजना अंतर्गत लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। मेंहनगर में बीडीओ एसएन गुप्ता ने सरकार की उपलब्धियां बताईं। मंजू सरोज, अरविंद सिंह, ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में पहला स्थान है। कृष्ण विहारी सिंह, मोहन गुप्ता, जयप्रकाश सिंह, योगेंद्र सिंह आदि रहे। संचालन हरिनंदन ने किया।
विज्ञापन

मार्टीनगंज में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री सहजानंद राय ने प्रदेश सरकार के चार साल के कार्यकाल के बारे में बताया। एसडीएम दिनेश कुमार मिश्र, विकास राय, जयप्रकाश जयसवाल, राम स्वारथ राजभर, ठाकुर प्रसाद सिंह, सुशील सिंह, बजरंग बहादुर सिंह थे। सठियांव ब्लाक सभागार में डा.विभ्राट चन्द्र कौशिक ने कहा कि सरकार ने चार साल विकास किया है। अध्यक्षता लक्ष्मण मौर्य और संचालन शन्तिशरण सिंह ने किया। लक्ष्मण प्रसाद मौर्य, दिवाकर सिंह, दुर्गविजय यादव, हरेंद्र सिंह, रामबचन चौहान, माहेश्वरी चंद्र पांडेय, हरेंद्र मौर्य, दुर्गेश सिंह, गनेश साहनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकगीत गायिका सुनीता चंचल ने गीत के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। फ़ूलपुर ब्लॉक मुख्यालय पर मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष फूलचंद भारती ने कहा कि प्रदेश की सरकार ने चार साल में प्रदेश को देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले राज्य के रूप में आगे बढ़ाने का रास्ता बना दिया है। संचालन दिलीप सिंह ने किया। इस मौके पर एसडीएम रावेंद्र सिंह, रानू प्रताप राना, दिलीप सिंह, भानुप्रताप चौहान, रामजी यादव, रामजी यादव, अजय श्रीवास्तव थे। भाजपा नेता अरविन्द जायसवाल ने सरकार की पुस्तक का विमोचन किया। किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम सिंह पटेल ने कहा कि पूर्व की सरकारों में सड़कों पर गड्ढा छोड़ गई थी। अब बीजेपी की सरकार में सड़के चमचमा रही है। बीडीओ नदारत रहे। जेपी पाण्डेय, ज्ञानेंद्र मिश्रा, विजय कुमार पटेल, तारकेश्वर ओझा थे। बिलरियागंज ब्लाक सभागार में रामपाल सिंह ने सरकार के चार साल के विकास कार्यों के बारे में बताया। श्रीकृष्ण पाल, हरिवंश मिश्र, आशुतोष मिश्र आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed