फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Nine personnel salaries withheld , sought answers

नौ कर्मियों का वेतन रोका, मांगा जवाब

Fri, 30 Oct 2015 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 30 Oct 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
Nine personnel salaries withheld , sought answers
सीएमओ डाक्टर केपी मिश्रा ने गुरुवार को स्वास्थ्य केंद्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान बनकट में डा. जावेद अख्तर खान सहित चार और सीएचसी बिलरियागंज में डा. एसएन प्रसाद सहित चार कर्मी नदारद मिले।
विज्ञापन


सीएमओ ने सीएचसी बिलरियागंज में सभी का वेतन रोकने के साथ ही स्पष्टीकरण मांगा। साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

सीएमओ डा. केपी मिश्रा और क्षेत्रीय उपमुख्य चिकित्साधिकारी सगड़ी डा. डीपी सिंह गुरुवार को क्षेत्र के अतिरिक्त प्राथमिक स्वाथ्य केंद्र बनकट और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज पहुंचे।
विज्ञापन


दोनों जगहों पर गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। साफ-सफाई सहित अस्पताल में बिजली, पानी आदि की व्यवस्था को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। चेतावनी दी कि अगली बार निरीक्षण उक्त समस्याएं मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण के क्रम में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकट में डा. जावेद अख्तर खान सहित एएनएम प्रतिभा, रामकरन यादव गैरहाजिर मिले। सभी का वेतन रोकने के साथ स्पष्टीकरण मांगा गया।


वहीं डा. धनीशंकर सिंह 27 से 29 अक्तूबर तक आकस्मिक अवकाश पर प्रार्थना-पत्र देकर अनुपस्थित मिले इनसे भी स्पष्टीरण मांगा गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज में डा. एसएन प्रसाद 23 अक्तूबर से गैरहाजिर थे। इसके अलावा प्रियंका सिंह, कंचनलता, दिनेश कुमार, जयराम प्रजापति भी अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed