{"_id":"64ea3d08fe6b6c54f60bd988","slug":"nine-cattle-recovered-two-smugglers-arrested-azamgarh-news-c-258-1-svns1004-3321-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: नौ गोवंश बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: नौ गोवंश बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की रात लाटघाट चौकी के पास चेकिंग के दौरान एक ट्रक से नौ गोवंश को बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने दो तस्करों का भी पकड़ने में सफलता पाई। वहीं एक ट्रक व तमंचा कारतूस भी पुलिस ने बरामद किया।
जीयनपुर कोतवाली प्रभारी यादवेंद्र पांडेय को शुक्रवार की रात मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग एक ट्रक पर गोवंश लाद कर दोहरीघाट से आजमगढ़ होते हुए बिहार लेकर जा रहे हैं। इस सूचना पर कोतवाल मय फोर्स सक्रिय हो गए और लाटघाट चौकी के पास चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। कुछ ही देर में दोहरीघाट की तरफ से एक ट्रक आती हुई दिखी। जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया। ट्रक के रुकते ही पुलिस टीम ने उसे घेर लिया और मौजूद लोगों को पकड़ने के साथ ही ट्रक की तलाशी लिया। ट्रक में कुल नौ गोवंश मिले। पकड़े गए लोगों ने अपना नाम रवि कुमार निवासी खुरासो थाना कोतवाली फूलपुर व अजय पथरकट निवासी कोठवा थाना अहरौला बताया। इनके पास से पुलिस ने तमंचा व कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस बरामद मवेशी व ट्रक लेकर थाने आई और पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर चालान कर दिया। कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए तस्कर मवेशियों को वध के लिए बिहार लेकर जा रहे थे।