फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Newly elected village heads protested

नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों ने किया विरोध प्रदर्शन

Wed, 26 May 2021 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Newly elected village heads protested
हरैया मुख्यालय पर खंड विकास अधिकारी कार्यालय के सामने निर्वाचित प्रधानों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया और सहायक निर्वाचन अधिकारी तथा डीएम के नाम संबोधित शिकायत पत्र सौंपकर लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन

हरैया विकासखंड के जोकहरा न्याय पंचायत के जोकहरा गांव के प्रधान भास्कर राम, सहनूपुर के प्रधान अरुण पटेल और सहबदिया के प्रधान ओमप्रकाश ने अपने अन्य प्रधान साथियों के साथ ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। जोकहरा में ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या 15 है जिसमें 11 निर्विरोध हैं। सहनूपुर में 11 सदस्यों में से आठ सदस्य निर्विरोध हैं। सहबदिया में 11 सदस्य हैं जिसमें नौ निर्विरोध निर्वाचित सदस्य हैं। फिर भी ब्लॉक के एडीओ पंचायत एआरओ, आरओ हरैया की लापरवाही के चलते शपथ ग्रहण नहीं हो पाया। एडीओ पंचायत अरविंद यादव ने बताया कि हमारे स्तर की लापरवाही नहीं है। वहीं एआरओ ने निर्वाचित प्रधानों से कहा कि यह ब्लॉक स्तर की लापरवाही की गई है। निर्वाचित प्रधानों ने बताया कि निर्विरोध हुए ग्राम पंचायत सदस्यों को अभी तक प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किया गया है। जिससे लोगों का शपथ ग्रहण नहीं हुआ। इसके संबंध में हम लोग एसडीएम सहायक निर्वाचन अधिकारी और डीएम को एडीओ पंचायत के साथ आरओ व एआरओ के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया है। घोर लापरवाही के चलते हम प्रधान का शपथ लेने से वंचित रह गए। इसी तरह हरैया ब्लाक के ही अजगरा मगरवी गांव में कुल 11 सदस्यों में से नौ सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हैं फिर भी वहां निर्वाचित ग्राम प्रधान किरण यादव शपथ लेने से वंचित रह गई। इसी तरह दर्जनों गांव में कोरम के अभाव में निर्वाचित प्रधानों को शपथ लेने से वंचित रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed