फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   New voters will be able to upload their voter ID card from home

घर बैठे अपना मतदाता पहचान पत्र अपलोड कर सकेंगे नए मतदाता

Tue, 26 Jan 2021 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
New voters will be able to upload their voter ID card from home
आजमगढ़। अगर आप नए मतदाता हैं तो आज से आप घर बैठे अपना मतदाता पहचान पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सोमवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर इलेक्ट्रानिक इलेक्टर्स फोटो आइडेंडिटी कार्ड का शुभारंभ किया जा रहा है। यह ई-इपिक, सामान्य इपिक का पोर्टेबल डाक्यूमेंट फार्मेट संस्करण है। जिसे प्रमाणित और सुरक्षित क्यूआरकोड रीडर एप्लिकेशन का प्रयोग करके सत्यापित किया जा सकता है। इसे मोबाइल पर अथवा कंप्यूटर पर डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि आयोग द्वारा इस ई-इपिक के शुभारंभ पर देश व्यापी जागरूकता अभियान शुरू किया जा रहा है। इस अभियान को आइडी डिवीजन के साथ समंवय स्थापित करते हुए दो चरणों में विभाजित किया गया है। उन्होंने बताया कि 25 से 31 जनवरी तक विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान यूनिक मोबाइल के साथ नए पंजीकृत मतदाताओं पर को ई-पिक डाउनलोड की सुविधा उपलब्ध होगी। यह ई-इपिक, सामान्य इपिक का पोर्टेबल डाक्यूमेंट फार्मेट संस्करण है। जिसे क्यूआर कोड से सत्यापित किया जा सकता हैपुराने मतदाता भी एक फरवरी से अपना मतदाता पहचान पत्र अपलोड कर सकेंगे। लेकिन इसके लिए उन्हें केवाईसी जमा करना होगा क्योंकि पुराने मतदाताओं का मोबाइल नंबर नहीं है। मोबाइल नंबर के साथ ही उन्हें अपना फोटो भी जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed