{"_id":"608103db87e9284556042c91","slug":"negligence-shopkeepers-selling-vegetables-without-masks-in-vegetable-markets","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही : सब्जी मंडियों में बिना मास्क के ही सब्जियों की बिक्री कर रहे दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही : सब्जी मंडियों में बिना मास्क के ही सब्जियों की बिक्री कर रहे दुकानदार
Thu, 22 Apr 2021 10:34 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 22 Apr 2021 10:34 AM IST
विज्ञापन
बिना मास्क के सब्जियों की बिक्री करते दुकानदार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ में कोरोना संक्रमितों और इससे मरने वाले लोगो की संख्या में दिन प्रतिदिन इजाफा हो रहा है। लेकिन शहरी क्षेत्र में स्थापित दोनों मंडियों और निजामाबाद मंडी में लापरवाही बरकरार है। न तो यहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा है और ना ही लोग मास्क लगा रहे हैं।
विज्ञापन
वर्ष 2020 में जब कोरोना ने अपने पांव पसारा था तो नगर के मुख्य चौक की सब्जी मंडी को कई जगहों पर विभक्त कर दिया गया था ताकि भीड़ को कम किया जा सके। लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जा सके। लेकिन जब इस बार कोरोना का संक्रमण बढ़ने लगा तो प्रशासन की ओर से इस तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
सब्जी विक्रेताओं ने मंडी में प्रवेश के हर रास्ते पर बोर्ड लगा दिया कि बिना मास्क के मंडी के अंदर प्रवेश करना मना है लेकिन उनके द्वारा खुद बिना मास्क लगाए ही मंडी के अंदर सब्जी की बिक्री की जा रही है। कुछ ऐसा ही हाल बेलइसा सब्जी मंडी का भी है।
विज्ञापन
यहां पर कोरोना से मंडी के एक कर्मचारी की मौत भी हो चुकी है लेकिन इसके बाद भी लोग कोरोना गाइडलाइन को लेकर बेपरवाह बने हुए हैं। कुछ ऐसा ही हाल नगर के निजामाबाद मंडी और जीयनपुर में लगने वाली मंडी का भी है। हालांकि निजामाबाद और जीयनपुर मंडी कुछ घंटों के ही लगती है लेकिन यहां भी न तो मास्क लगाने की अनिवार्यता और ना ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा हैं।