फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Nayapura Purva: It is difficult to get relief now people will have to face more restrictions

नयापुरा पुरवा ः मुश्किल है िमलनी राहत अभी लोगों को और झेलनी पड़ेगी बंदिशें

Fri, 24 Apr 2020 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Nayapura Purva: It is difficult to get relief now people will have to face more restrictions
शहर के कटरा मुहल्ले में नगर पालिका द्वारा कराया जा रहा सैनिटाइजेशन। - फोटो : AZAMGARH
मुबारकपुर। एक और नया कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की पुष्टि होते ही चक सिकठी गांव में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। चक सिकठी के साथ ही मुबारकपुर कस्बे के लोगों की चिंता भी बढ़ गई है। वहीं स्वास्थ्य महकमा व जिला प्रशासन के माथे पर भी चिंता की लकीर नजर आने लगी है। गांव के लोगों को अभी और बंदिशें झेलनी पड़ेंगी।
विज्ञापन

सात कोरोना पॉजीटिव मिलने से हॉटस्पॉट बना चक सिकठी ग्रामसभा का नयापुरा पुरवा पहले से सील है। शुक्रवार को यहां एक और आठवें कोरोना पॉजी टिव मरीज की पुष्टी हुई जो 11 साल का लड़का है। तीन भाइयों का परिवार एक ही मकान में रहता है। चूल्हा सबका अलग-अलग है। उक्त लड़के की चाची पांच दिन पहले कोरोना पाजीटिव मिली थी। आठवें मरीज के मिलने के बाद गांव के साथ ही मुबारकपुर कस्बे में हड़कंप का आलम है। शुक्रवार को भी गांव पूरी तरह सील रहा। आवश्यक जरूरी चीजों की डोर टू डोर सप्लाई कई गई। ग्राम प्रधान द्वारा भी लगातार जरूरतमंदों को दूध, दवा के साथ ही अन्य खाद्य सामग्री वितरण किया जा रहा है। प्रधान सना परवीन ने कहा कि रमजान का महीना शुरू होने वाला है। अब तक सरकार की ओर से वितरित किए गए राशन आदि सामग्री से किसी तरह लोगों की भूख मिटाने हो रहा है। लेकिन रमजान में इस राशन से गुजारा होने वाला नहीं है। हॉटस्पॉट क्षेत्र सील होने के चलते लोगों अधिक दिक़्क़त होगी। सरकार से क्षेत्र के लोगों के लिए कुछ खास पैकेज की व्यवस्था की मांग की। वहीं, पिछले दिनों क्वारन्टीन के लिए भेजे गए लोगों की वापसी भी शुरू हो गई है। शुक्रवार को हॉटस्पॉट क्षेत्र के सात लोगों की घर वापसी हुई। बुधवार को भी पांच लोग क्वारन्टीन अवधित बिता कर घर वापस आ चुके हैं।
विज्ञापन

उधर, क़स्बा चौकी प्रभारी कमलनयन दुबे ने क्षेत्र के लोगों से अपील की कि रमजान के पवित्र माह में लॉकडाउन की शर्तों का पूर्ववत पालन करें। पांच वक़्त नमाज और तरावीह के लिए मस्जिदो में न जाकर अपने घरों में रहकर पढ़ें। रोजा इफ्तार में घर के लोग ही शामिल रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed