{"_id":"636de8eb0e5d653cd3161c08","slug":"national-badminton-championship-soumya-of-azamgarh-will-represent-the-up-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप: यूपी टीम का प्रतिनिधिक्त करेंगी आजमगढ़ की सौम्या, कोच ने बताई अहम बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप: यूपी टीम का प्रतिनिधिक्त करेंगी आजमगढ़ की सौम्या, कोच ने बताई अहम बात
Fri, 11 Nov 2022 11:47 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: किरन रौतेला
Updated Fri, 11 Nov 2022 11:47 AM IST
सार
जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष डॉ डीपी राय एवं सचिव डा. पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेशीय टीम ने जिन 10 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। उनमें अयोध्या से दिव्यांश सिंह, सहारनपुर से सार्थक, प्रयागराज से प्रखर तिवारी व शिवेश गुप्ता, आजमगढ़ से सौम्या सिंह, याना गुप्ता वाराणसी, प्रियांशी और जानवी सिंह लखनऊ, अर्शी अब्बाज और दिव्यांशी गौतम आगरा शामिल हैं।
विज्ञापन
जिला बैडमिंटन संघ की खिलाड़ी सौम्या सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
34वीं मिनी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन होने वाला है। जिसमें जिला बैडमिंटन संघ की खिलाड़ी सौम्या सिंह 19 से 23 नवंबर तक बाबू बनारसी दास यूपी बैडमिंटन एकेडमी लखनऊ में आयोजित 34वीं मिनी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में उप्र टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रदेश के विभिन्न जनपदों से चयनित 10 खिलाड़ियों में सौम्या सिंह का चयन किया गया है।
विज्ञापन
जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष डॉ डीपी राय एवं सचिव डा. पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेशीय टीम ने जिन 10 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। उनमें अयोध्या से दिव्यांश सिंह, सहारनपुर से सार्थक, प्रयागराज से प्रखर तिवारी व शिवेश गुप्ता, आजमगढ़ से सौम्या सिंह, याना गुप्ता वाराणसी, प्रियांशी और जानवी सिंह लखनऊ, अर्शी अब्बाज और दिव्यांशी गौतम आगरा शामिल हैं।
विज्ञापन
सौम्या के मार्गदर्शक एवं प्रशिक्षक अजेंद्र राय ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर लखनऊ में 12 से 18 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है। जिसमें इन खिलाड़ियों को और तराशा जाएगा। एक लंबे अंतराल के बाद आजमगढ़ से मिनी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में कोई खिलाड़ी आजमगढ़ से प्रतिभाग कर रहा है।
विज्ञापन
सौम्या सिंह उदयभान सिंह इंटर कॉलेज अनंतपुर निजामाबाद आजमगढ़ में कक्षा 7 की छात्रा हैं। सौम्या के पिता राकेश सिंह खुद वॉलीबॉल के अच्छे खिलाड़ी रहे हैं और माता पूर्णिमा सिंह गृहिणी हैं।