फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Nappa administration gasping at dm's strictness

डीएम की सख्ती पर हांफता रहा नपा प्रशासन

Sat, 18 Jul 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Nappa administration gasping at dm's strictness
आजमगढ़। शहर की सफाई व्यवस्था पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई है। इसके साथ ही उन्होंने शहर की सफाई व्यवस्था की पड़ताल के लिए प्रत्येक तीन वार्ड पर एक नोडल अधिकारी की तैनाती कर दिया। डीएम की सख्ती का असर भी शनिवार को देखने को मिला। नोडल अधिकारी जहां चक्रमण कर सफाई व्यवस्था का हाल ले रहे थे तो वहीं ईओ शुभनाथ प्रसाद भी दिन भर शहर में सफाई कराते नजर आए।
विज्ञापन

अनलॉक के शुरूआत के बाद से नगर की सफाई व्यवस्था में गड़बड़ी सामने आने लगी है। जिलाधिकारी के पास जगह-जगह से ऐसी शिकायते मिल रही थी। जिसे देखते हुए जिलाधिकारी ने शुक्रवार को सख्त कदम उठाया और वरिष्ठ अधिकारियों को नोडल अधिकारी बना कर शहर की सफाई व्यवस्था का हाल लेने का निर्देश दिया। एक अधिकारी को तीन वार्ड की जिम्मेदारी सौंपी गई। डीएम के फरमान के बाद शनिवार की सुबह सीडीओ, पीडी, अपर मुख्य अधिकारी, सीआरओ समेत अन्य नोडल अधिकारी शनिवार की सुबह सात से नौ बजे के बीच शहर की सड़कों पर चक्रमण करते नजर आए। अधिकारियों ने शहर की सफाई व्यवस्था का हाल देखा और नपा प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। डीएम की सख्ती के बाद नपा प्रशासन भी काफी सक्रिय नजर आई। ईओ शुभनाथ प्रसाद स्वयं सफाई व्यवस्था की कमान अपने हाथों में लेकर पूरे शहर का चक्रमण कर रहे थे और कर्मचारियों के माध्यम से साफ-सफाई करा रहे थे। शनिवार को शाम की पाली में शहर के बवाली मोड़ पर ईओ की देखरेख में नपा के कर्मचारी सफाई अभियान में जुटे नजर आए। ईओ शुभनाथ प्रसाद ने बताया कि शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से दुरूस्त है। जहां कहीं भी कमियां है, उसके पीछे जनता भी जिम्मेदार है। कूड़ा उठाए जाने के बाद कूड़ा फेक दिया जा रहा है। ऐसे लोगों को चिन्हित करने की कवायद में भी नपा प्रशासन जुट गया है। इसके साथ ही उन्होंने नगर वासियों से अनुरोध किया कि कूड़ा उठाए जाने के बाद कूड़ा न फेके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed