फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Naib Tehsildar and police force demolished the construction

Azamgarh News: नायब तहसीलदार और पुलिस फोर्स ने ढहाया निर्माण

Fri, 28 Apr 2023 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Naib Tehsildar and police force demolished the construction
थाना क्षेत्र के विशनपुरा गांव में निर्माणाधीन मकान की दीवाल को बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार और पुलिस फोर्स की मौजूदगी में तोड़कर ढ़हा दिया गया। पीड़ितों द्वारा इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की गई है।
विज्ञापन

इसमें पीड़ित पक्ष का आरोप है तीनों भाई के नाम से एक जमीन इन्होंने बैनामा करा लिया है और उसी में अब मकान बनवा रहे हैं। मकान की दीवार लगभग 6 से 8 फुट तक उठाई गई थी जिसमें विपक्षियों द्वारा उनसे रास्ते की मांग की जाने लगी। जबकि राजस्व अभिलेखों में ऐसा कुछ भी नहीं है। शिकायत के बाद राजस्व टीम ने पैमाइश भी की है और इसके बाद हम अपना मकान निर्मित करवा रहे हैं। बृहस्पतिवार को बूढ़नपुर तहसील के नायब तहसीलदार रंजीत बहादुर राजस्व टीम के साथ पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने बिना पहले कोई नोटिस भेजे या बिना किसी कानूनी प्रक्रिया का पालन किए मकान की दीवार को तोड़वा दिया। हम लोगों ने जब किसी ऑर्डर के तहत कार्रवाई करवाने की बात पूछी तो राजस्व टीम और पुलिस के लोगों ने परिवार और अन्य परिजनों के साथ अभद्रता भी की।
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम बूढ़नपुर नवीन प्रसाद का कहना है कि बिशनपुरा गांव में परंपरागत रास्ते पर मकान का निर्माण कराया जा रहा था। विपक्षियों द्वारा रास्ता अवरूद्ध करने की शिकायत की गई थी। रास्ते पर निर्माण न कराने के निर्देश के बाद इन लोगों द्वारा दीवार का निर्माण करा लिया गया है। 133 सीआरपीसी के तहत हमने आदेश किया और नायब तहसीलदार के नेतृत्व में दीवार को हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed