फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Naba and Jikara Khan were the first in the science exhibition

विज्ञान प्रदर्शनी में नबा और जिकारा खान रहीं प्रथम

Tue, 06 Sep 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Naba and Jikara Khan were the first in the science exhibition
आजमगढ़। शिक्षक दिवस पर अमजद अली इंटरमीडिएट कॉलेज मोहम्मदपुर में सोमवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी में नबा और जिकारा खान प्रथम रहीं। दोनों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

‘स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए परितंत्र को समझना’ विषय पर आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रधानाचार्य अब्दुल राजिक ने किया। प्रदर्शनी में नबा खान, जिकारा खान ने प्रथम स्थान, विवेक चौहान, नीतीश, पूजा पटेल ने द्वितीय स्थान, वर्षा चौहान और आकांक्षा चौहान ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का सफल निर्देशन आलोक कुमार श्रीवास्तव ने किया। बच्चों ने विपुल कुमार श्रीवास्तव, मोहम्मद तारिक, लुकमान अहमद, मोहम्मद आजम, तौफीक अहमद, सोहराब अहमद के कुशल निर्देशन में विभिन्न प्रकार के प्रोजेक्ट 70 बच्चों ने तैयार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एजाज अहमद ने कहा कि आज के हमारे पर्यावरण में वृक्षों का कटान, फैक्ट्रियों से निकलने वाले धुएं, प्रदूषण का बहुत बड़ा कारण बन रहे हैं।
इसे बचाकर हम अपने परितंत्र को बचा सकते हैं। हमें वृक्षों के कटान रोककर उनका रोपण करना चाहिए। आजम ने कहा कि हमें वृक्षों को बचाना का काम करना चाहिए।
कार्यक्रम में ओम प्रकाश मिश्रा, जमीर अहमद, शाहिद, मिठाई लाल यादव, मोहम्मद आजम, जफर, राम दरस, अली शब्बर, फहीम, हकीमुद्दीन, अखिलेश द्विवेदी, नूरुद्दीन आदि मौजूद थे। प्रधानाचार्य ने छात्रों को प्रमाण पत्र एवं नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम संयोजक आलोक कुमार श्रीवास्तव ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed