फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   My tears were spilled Bharat milap

भरत मिलाप देख छलक पड़े आंसू

Sun, 25 Oct 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 25 Oct 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
My tears were spilled Bharat milap
पुरानी कोतवाली रामलीला में शनिवार की रात श्रीरामचंद्र और भरत जी के मिलन की लीला का मंचन किया गया। राम और भरत के मिलन को देख उपस्थित श्रद्धालुओं की आंखें छलछला आईं। राजगद्दी के मंचन में भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक होते ही क्षेत्र जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन


14 वर्ष के वनवास के बाद भगवान राम रावण का वधकर लंका का राज विभीषण को सौंप कर पुष्पक विमान से अयोध्या की ओर लौट पड़े। भगवान राम के अयोध्या लौटने की खबर सुनकर जहां राज्य में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। वहीं 14 वर्ष से भगवान राम की खड़ाऊं को अयोध्या की राजगद्दी पर रखकर उनकी प्रतीक्षा कर रहे भरत श्रीराम के लौटने की खबर सुनते ही उनकी आंखों से आंसू छलक उठे और वे भगवान राम की अगुवाई के लिए चल पड़े।
विज्ञापन


श्रीराम के अयोध्या आने को लेकर पूरे नगर को सजाया गया और चारों ओर जय-जयकार होने लगा। भरत और शत्रुघ्न के साथ पूरी अयोध्या भगवान राम-लक्ष्मण और माता सीता को लेने अयोध्या की सीमा पर पहुंचे। अयोध्या पहुंच भगवान राम सर्वप्रथम माता कैकेयी से मिले। यह दृश्य देख उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 भगवान राम अपना वनवासी वेष त्यागकर राजशाही वेष धारण किए। इसके बाद भगवान राम का धूमधाम से गुरु वशिष्ठ जी ने राज्याभिषेक किया। समिति के संयोजक विभाष सिन्हा ने रामलीला में सहयोग करने वाले और प्रतिदिन भारी संख्या में उपस्थित होने वाले श्रद्धालुओं का आभार प्रकट किया।


इस मौके पर गौतम सेठ, अभिषेक जायसवाल, पन्ना लाल, राम प्रसाद, विनय कुमार गुप्ता, श्रीचंद, सुरेश जायसवाल, संतोष नेता, श्रवण कुमार, भोला सेठ, संतोष जायसवाल आदि उपस्थित थे। इसी क्रम में नगर के पुरानी सब्जीमंडी हाल में भी भरत मिलाप का आयोजन किया। इस दौरान भगवान श्रीराम, लक्षमण, सीता जी, हनुमान के दर्शन को लोगों की भीड़ रही। वहीं पास में सजी चटोहिया जलेबी की दूकानों पर लोगों की लाइन लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed