फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   My farewell to Sita ruptured eyes brim over

सीता विदाई को देख छलछला उठी आंखें

Sun, 18 Oct 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 18 Oct 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
My farewell to Sita ruptured eyes brim over
पुरानी कोतवाली में चल रही श्री रामलीला में शुक्रवार की रात कलाकारों ने श्रीराम विवाह, कलेवा और सीता विदाई का जीवंत मंचन किया। सीता जी की विदाई देख दर्शकों की आंखे छलछाला गई। वहीं दर्शकों द्वारा लगाए जा रहे जयकारों से वातावरण राममय हो गया था। फूलपुर में भी सीता विवाह का मंचन किया गया।
विज्ञापन


 श्रीरामलीला मंचन के दौरान श्रीराम-सीता विवाह के दौरान आकाश से देवी-देवता ने पुष्पों की वर्षा की। कलाकारों ने विवाह गीतों की प्रस्तुति दी। इसके बाद समिति के कार्यकर्ताओं ने अयोध्या से आए बारातियों को स्वादिष्ट भोजन कराया। विवाह के  बाद सीता विदाई का मंचन किया। इस दृश्य को देख सभी के आंखों से आंसू छलक उठे।
विज्ञापन


 मेजवां संवाददाता के अनुसार, फूलपुर रामलीला मैदान में चल रही रामलीला में शुक्रवार की रात मंचन में गुरु विश्वामित्र की आज्ञा मिलने पर प्रभु श्री राम ने धनुष को तोड़ा और सीता जी ने भगवान राम के गले में वरमाला डाली। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारे लगए। इसके बाद कलाकारों ने लक्ष्मण-परशुराम संवाद का मंचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोंगरिया ः  स्थानीय बाजार में चल रही रामलीला के चौथे दिन नगर दर्शन, सीता फुलवारी का कलाकारों द्वारा जीवंत मंचन किया गया। गुरू विश्वामित्र के साथ राजकुमार राम और लक्ष्मण जनक के दरबार में पहुंचते हैं। राजा जनक महर्षि का स्वागत करते और दोनों राजकुमारों के बारे में पूछते हैं। इसमें राम-लक्ष्मण जनक नगर घूमने निकले तो चारों तरफ से फूलों की वर्षा होने लगती है।


राम अपने गुरू से आज्ञा लेकर पूजा के लिए बगीचे में जाते हैं। जहां सीता सखियों के साथ टहल रही थी। इस दौरान वह श्रीराम के सौंदर्य को देखकर सीता जी खुद को न रोक सकीं और उन्हें एकटक निहारती रहीं। फिर वह शिव पार्वती मंदिर में पूजा करने चली जाती हैं और मन ही मन राम को पति के रूप में मांग लेती हैं। इस अवसर पर मिथलेश कुमार, मिंटू वर्मा, गेल्हई वर्मा, पगलू, रामू यादव, सहादुर राम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed