फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Muzaffarpur, Etawah, Saifai and Varanasi in semifinals

मुजफ्फरपुर, इटावा, सैफई और वाराणसी सेमीफाइनल में

Sun, 02 Feb 2020 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarpur, Etawah, Saifai and Varanasi in semifinals
कूबा में चल रही हाकी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते एमएलसी केदार नाथ सिंह। - फोटो : AZAMGARH
मेहनाजपुर। दरियापुर नेवादा स्थित कूबा डिग्री कालेज में चल रहे शिवपूजन सिंह स्मृति राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के तीसरे दिन रविवार को मुख्य अतिथि एमएलसी वाराणसी केदारनाथ सिंह रहे। उन्होंने राष्ट्रीय खिलाड़ी रविंद्र नाथ सिंह, मो. हनीफ इदरीस, नागेंद्र सिंह, मो. रफी, राजेंद्र सहगल, अनिल शर्मा और शैलेंद्र सिंह को सम्मानित किया। अपने मुकाबले जीतकर मुजफ्फरपुर, इटावा, सैफई और वाराणसी की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई।
विज्ञापन

रविवार को पहला मैच विवेक सिंह अकादमी वाराणसी और इलाहाबाद के बीच हुए मैच हुआ। विवेक अकादमी ने एकतरफा मुकाबले में 5-0 से मैच जीत लिया। दूसरे मैच में सैफई हॉस्टल ने सिखड़ी गाजीपुर को संघर्ष के बाद 1-0 से पराजित कर दिया। इसके बाद चार क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। एकलव्य हाकी मुजफ्फरपुर बिहार और रामपुर हॉस्टल के बीच हुए मुकाबले में मुजफ्फरपुर ने रामपुर को 1-0 से हराया। दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में इटावा हॉस्टल ने डीएवी इंटर कॉलेज मेरठ को 3-0 से पराजित किया। तीसरे क्वार्टर फाइनल स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई और लखनऊ हॉस्टल में हुआ। सैफई ने लखनऊ को 2-0 से हरा दिया। चौथा क्वार्टर फाइनल में विवेक अकादमी वाराणसी ने मेजबान शिवपूजन सिंह अकादमी को बुरी तरह रौंदते हुए 5-0 से हरा दिया। संयोजक रविंद्रनाथ सिंह और संजय सिंह ने बताया कि पुराने खिलाड़ियों को सम्मान देने से नए और युवा खिलाड़ियों को उत्साह मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed