फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Musahars will get benefit of schemes through Mission Birsa Munda

मिशन बिरसा मुंडा के जरिए मुसहरों के मिलेगा योजनाओं का लाभ

Sun, 03 Nov 2019 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Musahars will get benefit of schemes through Mission Birsa Munda
आजमगढ़। सरकार की ओर से मुसहर परिवारों को मुख्यमंत्री आवास दिया जा रहा है। वहीं डीएम नागेंद्र प्रसाद सिंह ने मुसहर परिवारों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए मिशन बिरसा मुंडा का शुभारंभ किया है। इसके तहत उनका प्रयास है कि मुसहर परिवारों को सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ दिया जाए। वहीं डीएम ने मुसहर जाति के मेधावी बच्चों को शिक्षित करने का भी बीड़ा उठाया है।
विज्ञापन

जनपद में मुसहर मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 2557 मुसहर परिवारों का चयन किया गया है। जिसमें वर्ष 2018-19 में 205 और 2019-20 में 1867 परिवारों को आवास योजना का लाभ दिया जा चुका है। शेष बचे परिवारों को भी जल्द ही इस योजना से लाभांवित कर दिया जाएगा। चयनित परिवारों के अलावा भी अभी बहुत से परिवार ऐसे हैं जो आवास के लिए भटक रहे हैं। इसके लिए डीएम नागेंद्र प्रसाद सिंह ने मिशन बिरसा मुंडा का शुभारंभ किया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मुसहर परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ देना है। जो लोग जिस योजना के पात्र हैं उन्हें उस योजना का लाभ दिया जाना है। वहीं डीएम ने मुसहर जाति के मेधावी बच्चों को शिक्षित करने का भी निर्णय लिया है। इसके तहत वह बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने की तैयारी में हैं। सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने बताया कि मुसहर परिवारों तक सभी सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए मिशन बिरसा मुंडा की शुरूआत की गई है। अगर जरूरत पड़ी तो उनकी बस्तियों में लोक कल्याण शिविर की तर्ज पर शिविर का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed