फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Murder of old couple sleeping outside the house after being crushed by brick

घर के बाहर सो रहे वृद्ध दंपत्ति की ईंट से कूंच कर हत्या

Sat, 10 Oct 2020 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Murder of old couple sleeping outside the house after being crushed by brick
देवगांव के गढ़ौली में बुजुर्ग दंपति की हत्या के बाद रोत परिजन। - फोटो : AZAMGARH
लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के गढौली गांव में घर के बाहर सोए वृद्ध दंपती की मानसिक रूप से बीमार युवक ने ईंट से कूंचकर हत्या कर दी। शुक्रवार की देर रात पड़ोस के रहने वाले युवक ने घटना को अंजाम दिया। देवगांव कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आरोपी युवक को कस्टडी में ले लिया है।
विज्ञापन

गढ़ौली गांव निवासी 70 वर्षीय श्रीनाथ मौर्या व उनकी पत्नी 65 वर्षीया मैना देवी शुक्रवार की रात घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। रात लगभग 12 से एक बजे के बीच पड़ोस का मानसिक रूप से बीमार युवक गोलू पुत्र हरकेश वहां पहुंच गया। उसने आव देखा न ताव पास में रखी ईंट से श्रीनाथ व उसकी पत्नी मैना देवी के सिर व चेहरे पर ताबड़तोड़ वार किए जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद गोलू ने स्वयं चीख चिल्ला कर वृद्ध दंपती को मार डालने की बात बतायी। ग्रामीण घरों से बाहर निकले तो वह मौके से भागकर गन्ने के खेत में छिप गया। मृत दंपती के एक पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। तीनों पुत्रियों की शादी हो चुकी तो वहीं पुत्र मुंबई में रहता है। घर पर दंपती ही रहते थे। ग्रामीणों की सूचना पर देवगांव कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी गोलू को भी पुलिस ने गन्ने के एक खेत से हिरासत में ले लिया। मौके से वह ईंट भी बरामद कर ली गई है जिससे दंपती की हत्या की गई है। ग्रामीणों के अनुसार गोलू काफी दिनों से मानसिक रूप से बीमार था, जिसके चलते परिजनों ने उसे एक कमरे में बंद किया हुआ था । रात में वह किसी तरह कमरे से बाहर निकल कर घटना को अंजाम दे दिया। घटना के बाद से गोलू के परिवार के लोग भी घर छोड़कर फरार है।
विज्ञापन

000000प
वृद्ध दंपती की हत्या करने वाला युवक गोलू मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। उसे पुलिस ने गन्ने के खेत से पकड़ लिया है। वहीं मृतक का एक मात्र पुत्र जो मुंबई में रहता है उसे घटना की सूचना दे दी गई है। घटना के समय जो कपड़ा गोलू ने पहना था वह पूरी तरह से खून से सना हुआ था वह भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुधीर कुमार सिंह, एसपी, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed