फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Murder in Azamgarh Brother kills sister for not cooking food strangles her with knife

Murder in Azamgarh: खाना नहीं बनाने पर भाई ने बहन को उतारा मौत के घाट, सब्जी काटने वाली चाकू से रेता गला

Mon, 23 May 2022 04:22 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 23 May 2022 04:22 PM IST
सार

आजमगढ़ के इब्राहिमपुर निवासी हाजरा खातून (25) की हत्या उसके ही छोटे भाई नौशाद ने कर दी।  हाजरा का कसूर बस इतना था कि वो समय से खाना नहीं बना सकी थी। 

विज्ञापन
Murder in Azamgarh Brother kills sister for not cooking food strangles her with knife
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ जिले के एक गांव में सोमवार सुबह युवक ने अपनी बहन की सब्जी काटने वाली चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। बहन द्वारा खाना नहीं बनाने से नाराज भाई ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद वो मौके से फरार हो गया। जब भीड़ उसके घर जुटी तब वो घर आया और घटना को लेकर अनजान बना रहा। मगर पुलिस की पूछताछ में उसकी कलई खुल गई।

विज्ञापन


मुबारकपुर थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर निवासी हाजरा खातून (25) पुत्री स्व. अताउल्लाह घर पर छोटे भाई नौशाद के साथ रहती थी। बड़ा भाई अफरोज अपने परिवार के साथ मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहना में रहता है। माता-पिता की पूर्व में ही मौत हो चुकी है।

विज्ञापन

पड़ोसियों ने देखा खून से लथपथ शव

हाजरा और उसके छोटे भाई नौशाद की शादी नहीं हुई थी। सोमवार सुबह लगभग नौ बजे पड़ोसियों ने हाजरा को घर में ही चौकी पर खून से लथपथ हाल में देखा। जिसके बाद मौके पर भीड़ लग गई। कुछ ही देर में भाई नौशाद भी मौके पर आ गया। इस बीच किसी ने सूचना पुलिस को दी तो एसएचओ योगेंद्र बहादुर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने भाई नौशाद से पूछताछ शुरू किया तो उसने घटना की जानकारी होने से इंकार कर दिया। सख्ती से पूछताछ करने पर वह टूट गया और बताया कि उसने ही बड़ी बहन की हत्या की है।  बताया कि वह नौ बजे के लगभग घर पहुंचा और बहन से खाना देने को कहा। बहन ने खाना नहीं बनाया था।
 

इसी बात पर उसे गुस्सा आ गया और उसने पहले बहन की पिटाई की फिर सब्जी काटने वाले चाकू से गर्दन पर कई वार किए। जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद वह घर से फरार हो गया और भीड़ जुटने पर वापस आया। नौशाद रिक्शा-ठेला चलाने का काम करता है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हत्या के आरोपी भाई को हिरासत में लेकर जांच-पड़ताल व पूछताछ की कवायद में जुटी हुई है। मृतका तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर पर थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed