फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   murder

स्कूल से घर जा रहे चालक की गोली मारकर हत्या

Fri, 26 Jul 2019 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
murder
लाटघाट। रौनापार-बेलहिया मार्ग पर स्थित डिग्री कालेज के पास गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने अधेड़ रामबली की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी। वह एक स्कूल की गाड़ी चलाता था। बच्चों को स्कूल छोड़कर साइकल से अपने घर जा रहा था। अधेड़ की पत्नी ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामला पारिवारिक रंजिश का लग रहा। रामबली यादव (48) रौनापार थाना क्षेत्र के नकीब खोजौली गांव का निवासी था। वह एक बच्चे का पिता था। रामबली का उसकी पत्नी कमली देवी से लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसमें सुलह-समझौता भी हो गया है। कमली यहीं पर रहती है और बेटा मुंबई में नौकरी करता है। वहीं रामबली अपने बड़े भाई रामवृक्ष के परिवार के साथ रहता था और क्षेत्र के एक डिग्री कॉलेज की बस चलाता था। गुरुवार की सुबह रामबली ने छात्रों को छोड़ने के बाद बस स्कूल में खड़ी कर दी। वहां से साइकल लेकर घर भोजन करने जा रहा था। रौनापार-बेलहिया मार्ग पर स्थित डिग्री कॉलेज के पास पीछे से एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाश पहुंचे। उन्होंने रामबली को रोक ा और ताबड़तोड़ दो गोलियां मार दी। एक गोली उसके कनपटी पर लगी, जबकि दूसरी गोली सीने में लगी है। घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। आसपास के लोगों की मदद से रामबली को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में रामबली की पत्नी कमली देवी ने तहरीर देकर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस तीन प्रमुख बिंदुओं को आधार मारकर गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed