फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Municipality burning garbage by dumping it in the city

Azamgarh News: नगर में कूड़ा गिराकर जला रही नगरपालिका

Sun, 29 Oct 2023 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Municipality burning garbage by dumping it in the city
संवाद न्यूज एजेंसीआजमगढ़। नगर पालिका कूड़े को मझगांवा डंपिंग ग्राउंड ले जाने की बजाय पुरानी जेल के सामने बंधे पर गिरा रही है। चुपके से उसमें आग लगा दी जाती है। इससे आसपास के इलाके में रहने वालों धुएं से दम घुटने लगता है। शिकायत करने पर नगरपालिका के अधिकारी कूड़ा जलाने की बात से पल्ला झाड़ लेते हैं।
विज्ञापन

आजमगढ़ नगरपालिका क्षेत्र से प्रतिदिन 35 से 40 टन कूड़ा निकलता है। नगरपालिका द्वारा इस कूड़े को जगह-जगह कलेक्शन प्वाइंट पर जमाकर वहां से उठाकर शहर के मुख्य कलेक्शन सेंटर पुरानी जेल लाया जाता है। वहां से फिर बड़ी-बड़ी गाड़ियों के माध्यम से उसे मझगांवा स्थित डंपिंग ग्राउंड में भेजा जाता है। वर्तमान में नगरपालिका कर्मियों द्वारा कूड़े को मझगांवा ले जाने की बजाए शहर क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में निस्तारित किया जा रहा है। कभी कूड़े को बवाली मोड़ से करतालपुर बाइपास मार्ग पर बंधे के किनारे फेंका जाता है तो कभी नरौली से शारदा चौराहे तक जाने वाले बंधे के किनारे गिराया जाता है। वर्तमान में नगर पालिका कर्मियों द्वारा महिला छात्रावास के पीछे कूड़े को गिराया जा रहा है। कूड़े को गिराने के बाद उनके द्वारा कूड़े में आग भी लगाई जा रही है। जिसके कारण छात्रावास के साथ ही अगल-बगल रहने वाले लोगों का दम घुट रहा है।
विज्ञापन


00
दोपहर में कूड़ा उठान से लगा जाम
आजमगढ़। नगर पालिका द्वारा नगर क्षेत्र में समय से कूड़े का उठान नहीं किया जा रहा है। जिसका नजारा शनिवार की दोपहर देखने को मिला। जब दोपहर लगभग एक बजे पुरानी कोतवाली क्षेत्र में नगर पालिका का ट्रैक्टर कूड़ा लादकर पहाड़पुर की तरफ से नो इंट्री के रास्ते अस्थाई डंपिंग ग्राउंड की ओर से आ रहा था। जैसे ही वह पुरानी कोतवाली के समीप पहुंचा जाम लग गया। आधे घंटे तक लगे इस जाम के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


00
अब हमने तो वहां कूड़ा गिराया नहीं लेकिन हम पता करते हैं। अगर आग लगी है उसे दिखवाते हैं और उसे बुझवाते हैं। हमारी तरफ सख्त निर्देश है कि कूड़े को सीधे मझगांवा ले जाया जाए। अगर कोई यहां गिराता हुआ पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मनोज कुमार, ईओ नगरपालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed