{"_id":"6449756c6dac8d9ede0da614","slug":"mumbai-police-and-irctc-team-raided-and-took-a-young-man-into-custody-azamgarh-news-c-20-1-174785-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: मुंबई पुलिस व आईआरसीटीसी टीम ने छापा मारकर एक युवक को लिया हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: मुंबई पुलिस व आईआरसीटीसी टीम ने छापा मारकर एक युवक को लिया हिरासत में
विज्ञापन
- मुंबई में पकड़े गए टिकट दलाल से जुड़े हैं आरोपी युवक के तार
- यहां से फर्जी आईडी से टिकट बनाकर मुंबई में करता था सप्लाई
संवाद न्यूज एजेंसी
फूलपुर। मुंबई पुलिस और आईआरसीटीसी की टीम बुधवार को जिले के खुरासन रोड स्टेशन के पास ऊदपुर में पहुंची। फूलपुर की पुलिस के सहयोग से टीम ने एक मकान में छापेमारी की। जहां से पुलिस ने एक आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। वहीं दूसरा आरोपी घर से फरार हो गया। छापेमारी में कई कन्फर्म टिकट व डायरी बरामद हुए। पकड़े गए टिकट करीब एक लाख से अधिक कीमत के बताए जा रहे हैं। उक्त आरोपी के तार मुंबई में गिरफ्तार आरोपी से जुड़े हैं।
कुछ दिन पूर्व मुंबई पुलिस व आईआरसीटीसी की टीम ने टिकट के कालाबाजारी में लिप्त एक आरोपी को पकड़ा था। पूछताछ में आरोपी ने आजमगढ़ जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र के ऊदपुर गांव के रहने वाले एक युवक का नाम बताया। कहा कि वहीं से वह कन्फर्म टिकट मंगाता है और सप्लाई करता है। मुंबई पुलिस आरोपी द्वारा बताए गए पते पर बुधवार को पहुंच गई। मुंबई पुलिस टीम क्षेत्रीय पुलिस को लेकर क्षेत्र के ऊदपुर गांव में पहुंची। जहां पर एक युवक को हिरासत में ले लिया। जबकि एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि फूलपुर द्वारा मुंबई में रेलवे टिकट का धंधा चलता हैं। मुंबई की पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए उठाई है। उसके तार मुंबई में गिरफ्तार एक टिकट दलाल से जुड़े हैं।