फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mukhtar's shooter arrested with ganja

Azamgarh News: मुख्तार का शूटर गांजे के साथ गिरफ्तार

Mon, 15 Apr 2024 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Mukhtar's shooter arrested with ganja
आजमगढ़। सिधारी थाना पुलिस ने माफिया डॉन रहे मुख्तार अंसारी के शूटर सोहन पासी को शनिवार देर शाम बैठौली पुलिया के पास से 1.750 किलो गांजे के साथ पकड़ा। पकड़े गए वांटेड पर हत्या, लूट, गैंगस्टर समेत 10 मुकदमे दर्ज हैं। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि शनिवार को सिधारी थाना पुलिस क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान बैठौली पुलिया के पास से पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 1.750 किग्रा गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम सोहन पासी निवासी वीरपुर थाना मेंहनगर बताया। सोहन पासी मुख्तार अंसारी का शूटर था। तरवां थाना क्षेत्र के ऐराकला में हुए मजदूर हत्याकांड में भी शामिल था। मुख्तार के साथ बतौर शूटर सोहन पासी समेत कुल 9 अभियुक्त मजदूर हत्याकांड व गैंगस्टर में शामिल रहे हैं। सोहन पासी पर पहले से हत्या, लूट व गैंगस्टर समेत कुल दस मुकदमें विभिन्न थानों में दर्ज है। पुलिस को उसकी काफी दिनों से तलाश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed