फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mukhtar's aide booked for fraud

मुख्तार के सहयोगी पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

Wed, 01 Dec 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Mukhtar's aide booked for fraud
आजमगढ़। बरदह थाने में फर्जी दस्तावेज एक आधार पर पैन कार्ड बनवाने के मामले में मुख्तार अंसारी के सहयोगी पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी बरदह थाना के मुहम्मदपुर फेटी गांव का है और वर्तमान में गैंगेस्टर एक्ट में जेल में निरुद्ध है।
विज्ञापन

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि मोहम्म्दपुर फेटी गांव निवासी शाहजमां उर्फ नैय्यर हिस्ट्रीशीटर है। वह माफिया मुख्तार अंसारी गैंग का सदस्य है और जेल में निरुद्ध है। विवेचना के दौरान जानकारी मिली की उसने लखनऊ शहर के खुर्रमनगर इलाके में अपना फर्जी पता दिखाकर पैन कार्ड जारी करा लिया है। इसी पैन कार्ड पर विगत 2014 से 2021 तक प्रत्येक वर्ष आयकर रिटर्न दाखिल करता रहा है। बरदह थाने की पुलिस ने मंगलवार को फर्जी तरीके पैन कार्ड बनवा कर उसका उपयोग करने के मामले में बुधवार को उस पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। एसपी ने बताया कि अपराध के माध्यम से अवैध संपत्ति अर्जित करने के हर मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। नैय्यर के भी संपत्ति का ब्यौरा एकत्र किया जा रहा है और उसे कुर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed