फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mud laden tractor-trolley overturned, driver crushed to death

Azamgarh News: मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, चालक की दब कर मौत

Sat, 29 Apr 2023 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Mud laden tractor-trolley overturned, driver crushed to death
सिधारी थाना क्षेत्र के चक मुनौव्वर गांव के पास मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में चालक की दबकर मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन

चक नेवाज गांव निवासी विवेक (20) पुत्र कैलाश रोजी-रोटी के लिए आटो चलाता था। शनिवार को वह घर पर ही था। इसी दौरान दोपहर में कुछ लोग आए और उसे मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राली चलाने के लिए साथ लेकर गए। विवेक मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राली लेकर जा रहा था कि चक मुनौव्वर गांव के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक विवेक उसके नीचे आ गया। जब तक उसे ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे से निकाला जाता, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे से निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। विवेक दो भाई व दो बहन में तीसरे नंबर पर था। घटना की सूचना घर पहुंची तो परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed