फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mubarakpur's Lohra village converted into police cantonment

Azamgarh News: पुलिस छावनी में तब्दील हुआ मुबारकपुर का लोहरा गांव

Mon, 17 Jun 2024 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Mubarakpur's Lohra village converted into police cantonment
सोमवार से बुधवार तक चलने वाले तीन दिवसीय बकरीद त्योहार को लेकर मुबारकपुर के लोहरा गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। रविवार को पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। पुलिस और राजस्व कर्मियों ने घर-घर में घुसकर तलाशी ली। अब संगीनों के साए में सोमवार को ईद की नमाज दुगाना अदा होगी।
विज्ञापन


तीन दशक पूर्व मुबारकपुर थाना क्षेत्र के लोहरा गांव में बड़े पशुओं की क़ुर्बानी को लेकर सांप्रदायिक दंगा भड़क गया था। इसमें दोनों संप्रदाय से दो लोगों की हत्या कर दी गई थी। उसी समय मामला न्यायालय पहुंचा, जहां से लोहरा गांव में बड़े पशुओं भैंस आदि की क़ुर्बानी प्रतिबंधित कर दी गयी है। उसी समय से प्रति वर्ष क़ुर्बानी के तीन दिवसीय बकरीद पर्व के समय जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन बड़े पशुओं की कुर्बानी विहीन और सकुशल सम्पन्न कराने में जुटा रहता है। इसके लिए चार दिनों तक लोहरा गांव में महिला पुलिस के साथ ही भारी संख्या में पुलिस फ़ोर्स तैनात रहती है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन कैंप कर अराजक तत्वों पर पैनी रखते हुए गांव में चक्रमण कर कुर्बानी के पर्व को सकुशल संपन्न कराते हैं। इसी क्रम में रविवार से ही लोहरा गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। रविवार को ही शाम पांच बजे जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन सहित पुलिस फ़ोर्स, क्षेत्रीय लेखपाल और राजस्व निरीक्षक के साथ लोहरा गांव में घर घर पशुओं की तलाशी का अभियान चलाया। थाना निरीक्षक निहार नंदन ने बताया कि गांव में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए गए हैं। पर्याप्त मात्र में महिला पुलिस कर्मियों सहित भारी संख्या में पुलिस बल की यथावत ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed