{"_id":"8eaf3ff3738740fff7174fa646bfeca7","slug":"motipur-the-head-killing-police-arson-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोतीपुर के प्रधान की हत्या, थाने में आगजनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोतीपुर के प्रधान की हत्या, थाने में आगजनी
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 30 Oct 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज बाजार से घर लौट रहे मोतीपुर के प्रधान एवं वकील सिंहासन यादव की गुरुवार की शाम दो बदमाशों ने मुड़ीलपुर गांव के पास सिर में गोली मारकर हत्या कर दी।
वारदात से नाराज गांव के लोग शव लेकर महराजगंज थाने पहुंचे और एसओ के न मिलने पर थाने में एक दर्जन से अधिक बाइक, एक दर्जन राइफल, रिकार्ड रूम, मेस में आग लगा दी।
सके बाद शव लेकर चले गए। थाने में मौजूद कांस्टेबल और चार पीआरडी जवान असहाय नजर आए। देर शाम डीआईजी, डीएम, एसपी फोर्स लेकर थाने पहुंचे। घटना से क्षेत्र में दहशत है।
विज्ञापन
मोतीपुर निवासी सिंहासन यादव (37) दीवानी न्यायालय में वकालत करते थे। वह गांव के प्रधान भी थे और प्रधानी का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे।
गुरुवार की शाम करीब पांच बजे सिंहासन महराजगंज बाजार से बाइक से घर लौट रहे थे। मुड़ीलपुर गांव पहुंचने पर वहां बाइक खड़ी कर मौजूद दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और उनके सिर में दो गोली मार दी और फरार हो गए।
हेलमेट पहनने के बाद भी सिंहासन की मौके पर ही मौत हो गई। आवाज सुनकर मुड़ीलपुर और मोतीपुर गांव के लोग पहुंच गए और शव लेकर महराजगंज थाने पहुंचे।
ज्यादातर स्टाफ के चुनाव ड्यूटी में जाने से वहां कोई सक्षम अधिकारी नहीं मिला। थाने की जिम्मेदारी एक कांस्टेबल और चार पीआरडी के जवानों पर थी।
इससे नाराज लोग नारेबाजी करते हुए ईंट पत्थर चलाकर तोड़फोड़ करने के बाद थाने के आफिस और रिकार्ड रूम में आग लगा दी। बाइकें और रिकार्ड जलने लगा।
यह देखकर सुरक्षाकर्मी इधर-उधर दुबक लिए। करीब आधे घंटे तक उपद्रव करने के बाद ग्रामीण शव लेकर चले गए।
पौने सात बजे डीआईजी रत्न प्रकाश श्रीवास्तव, डीएम सुहास एलवाई, एसपी राकेश चंद्र साहू, एएसपी ग्रामीण मोहम्मद इमरान फोर्स के साथ पहुंचे।
जल रहे रिकार्ड और बाइकों की आग बुझाई गई। डीएम ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। हत्या की वजह की तलाश की जा रही है।
एसपी राकेश चंद्र साहू ने बताया कि अभी तक घटना के कारण की जानकारी नहीं हो सकी है। मामले की तह तक जाने में जुटे हैं।