फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mother Chandraghanta was worshiped, the bells kept resonating

पूजी गईं मां चंद्रघंटा, गूंजते रहे घंटे-घड़ियाल

Sat, 09 Oct 2021 06:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
Mother Chandraghanta was worshiped, the bells kept resonating
आजमगढ़। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन शहर से लेकर ग्रामीणांचलों के देवी मंदिरों में मां चंद्रघंटा का पूजन-अर्चन हुआ। नवरात्र के मद्देनजर मंदिर प्रशासन द्वारा भोर में ही माता के विशेष पूजन-अर्चन के बाद भक्तों के लिए पट खोल दिए गए थे। इसके बाद से ही मंदिरों में घंटे-घड़ियाल गूंजना शुरू हुआ तो देररात्रि तक जारी रहा वहीं मंदिरों के बाहर बज रहे भक्तिगीतों से पूरा क्षेत्र देवीमय हो गया था।
विज्ञापन

नवरात्र के तीसरे दिन भी सुबह से व्रती महिलाएं, पुरुष, बच्चों ने शहर के चौक स्थित दक्षिणमुखी देवी मां के मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया और मां को फूल, नारियल, चुनरी चढ़ाकर अपने परिवार की मंगलकामना का आशीष मांगा। इसी तरह शहर के रैदोपुर स्थित दुर्गा मंदिर, बड़ादेव, बैंकुठ धाम, भंवरनाथ मंदिरों पर भी दर्शनाथियों की भीड़ रही। मंदिर में पूजन अर्चन करने के बाद नौ दिन के व्रती देवी भक्तों ने अपने लिए फलाहार आदि की खरीदारी करते नजर आए। उधर, हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार तृतीया और चतुर्थी तिथि एक ही दिन पड़ रही है। जिसके कारण मां चंद्रघंटा और मां कूष्मांडा की पूजा का शुभ संयोग इसी दिन रहा। कुछ लोगों ने आज ही दोनों देवियों की पूजन-अर्चन किया वहीं कुछ लोग चौथे दिन कूष्मांडा देवी की पूजा करेंगे। ग्रामीणांचलों में भी मां के दर्शन के लिए देवीभक्तों की कतार लगी रही। निजामाबाद के शीतला धाम, पल्हना स्थित पाल्हमेश्वरी धाम, टाड़ी की परमज्योति टांडी, जीयनपुर मां कालिका देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed