फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   moobarakpoor get relief, 53 report is negative

मुबारकपुर को बड़ी राहत, 53 की निगेटिव आई रिपोर्ट

Fri, 17 Apr 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
moobarakpoor get relief, 53 report is negative
आजमगढ़ शहर में सर्वे करती कोरोना वारियर्स की टीम। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। नये संदिग्धों के मिलने का क्रम अभी जारी है। जिले में कोरोना संदिग्धों का आंकड़ा शुक्रवार को 480 पर पहुंच गया। वहीं शुक्रवार को 53 सैंपलों की जांच रिपोर्ट भी आयी। इसमें सर्वाधिक 52 रिपोर्ट जिले में हॉट स्पाट घोषित हुए मुबारकपुर क्षेत्र की है। सभी रिपोर्ट निगेटिव आयी है।जिससे मुबारकपुर कस्बा वसियों के साथ ही स्वास्थ्य महकमा व जिला प्रशासन ने राहत की सांस लिया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को कुल 21 नये कोरोना संदिग्ध के सैंपल जांच में भेजे गये। जिसमें 15 मेंहनगर क्षेत्र के और छह जिला अस्पताल से भेजे गये सेंपल शामिल है। इन 21 नये सेंपल भेजे जाने के बाद जिले से भेजे गये कोरोना संदिग्धों के सेंपलों का आकड़ा 480 पर पहुंच गया है। जिसमें से अब तक 284 की रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें छह पॉजिटिव व शेष 278 निगेटिव हैो। शुक्रवार के सेंपलों को लेकर अब कुल 196 सेंपलों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। सीएमओ ने बताया कि शुक्रवार को 53 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है वह हॉट स्पाट के रूप में चिन्हित मुबारकपुर के लोगों की है। मुबारकपुर की रिपोर्ट निगेटिव आना जिले के लिए काफी शुभ संकेत है। क्योकि अब तक जिले में मिले सभी छह कोराना पॉजिटिव मुबारकपुर क्षेत्र से ही मिले है। जिसमें तीन स्थानीय व तीन बाहरी है। मुबारकपुर क्षेत्र के कुछ लोगों की रिपोर्ट ही अब आनी बाकी रह गई है।
विज्ञापन

प्राचार्य की दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव
आजमगढ़। राजकीय मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. आरपी शर्मा भी कोरोना पॉजिटिव मिले शुरूआती तीन मरीजों के संपर्क में आये थे। जिसके चलते उन्हें भी क्वारंटीन कर दिया गया है और उनका भी सैंपल जांच में भेजा गया था। पहला सेंपल पूर्व में ही निगेटिव आ चुका था। इसके बाद उनका दूसरा सेंपल भी भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट शुक्रवार को निगेटिव ही आयी है। प्राचार्य के दूसरे सैंपल की रिपोर्ट भी निगेटिव आने पर मेडिकल कालेज प्रशासन ने राहत की सांस लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं आयी चार पॉजीटिवों की दूसरी व तीसरी रिपोर्ट
आजमगढ़। जिले में कुल छह कोरोना पॉजीटिव है। जिसमें चार अप्रैल माह की शुरूआत में ही मिले थे। इसमें तीन बाहर के रहने वाले है और एक स्थानीय व्यक्ति था। बाहर के रहने वाले तीनों कोरोना पॉजिटिव की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। चार दिनों पूर्व इनका तीसरा सैंपल भी जांच में भेजा गया था लेकिन अब तक उसी रिपोर्ट नहीं आयी है। वहीं चौथे पॉजिटिव मरीज का दूसरा सैंपल पांच दिन पूर्व गया था और बृहस्पतिवार को पुन: भेजा गया है। इसकी रिपोर्ट भी अभी नहीं आयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed