{"_id":"6a1f27ceb81e89c2a705cf88","slug":"mo-sheikhs-father-rehan-ahmed-said-my-sons-instagram-account-got-hacked-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-151218-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: मो. शेख के पिता रेहान अहमद बोले- बेटे का इंस्टाग्राम अकाउंट हो गया था हैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: मो. शेख के पिता रेहान अहमद बोले- बेटे का इंस्टाग्राम अकाउंट हो गया था हैक
रेहान अहमद।
- फोटो : कटकुइयां कला में आयोजित चौपाल में स्टॉल का निरीक्षण करती डीएम।
Link Copied
सरायमीर। एटीएस की ओर से संदिग्ध आतंकी नेटवर्क से जुड़े होने के आरोप में गिरफ्तार किए गए मोहम्मद शेख की गिरफ्तारी के बाद निजामाबाद थाना क्षेत्र के खुदादादपुर (संजरपुर) गांव में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। परिवार और गांव के लोगों का कहना है कि उन्हें उसकी कथित गतिविधियों की कोई जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
वहीं, आरोपी के पिता का दावा है कि कुछ समय पहले उसके बेटे का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया था। उससे कौन क्या बात करता था इसकी जानकारी किसी को नहीं है। वहीं, गांव के प्रधान व शिक्षक भी इस कार्रवाई को लेकर हैरान हैं। निजामाबाद थाना क्षेत्र के खुदादादपुर (संजरपुर) गांव निवासी रेहान अहमद ने बताया कि उनका पुत्र मोहम्मद शेख बिल्डिंग मैटेरियल और पेंट की दुकान पर बैठकर पारिवारिक कारोबार संभालता था। उसका अधिकांश समय दुकान और घर के बीच ही गुजरता था। जब वह खाली रहता था तो अपने दोस्तों के बीच रहता था। गिरफ्तारी के बाद उसके पिता रेहान ने बताया कि कुछ समय पहले मोहम्मद शेख का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया था। इसके बाद उसके मोबाइल और सोशल मीडिया गतिविधियों को लेकर पूछताछ भी हुई थी। साल 2023 में मोहम्मद शेख ने हाईस्कूल पास किया था। उसके खिलाफ थाने में एक भी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि जांच एजेंसियों को उसके विरुद्ध क्या साक्ष्य मिले हैं।
रेहान अहमद।- फोटो : कटकुइयां कला में आयोजित चौपाल में स्टॉल का निरीक्षण करती डीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।