फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   MNREGA work stalled, employment crisis in villages

गांवों में मनरेगा से कराए जा रहे कार्यों की रफ्तार हुई धीमी, कर्मचारी चुनावी ड्यूटी पर

Sat, 26 Feb 2022 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
MNREGA work stalled, employment crisis in villages
राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत होने वाले नये कार्य ठप पड़े हैं। अधिकारी और कर्मचारी चुनाव ड्यूटी में व्यस्त हैं। ग्राम प्रधान भी चुनाव में व्यस्त चल रहे हैं। मनरेगा के तहत कार्य की गति बेहद धीमी होने के कारण गांवों में रोजगार का संकट खड़ा हो रहा है। हालांकि जिन कार्यों के लिए पहले बजट पास हो चुका है, वे कार्य अभी किए जा रहे हैं, जिससे कुछ लोगों को राहत मिल रही है। आचार संहिता लग जाने के कारण नये कार्य न होने से मनरेगा का काम प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

गांवों में मानव दिवस सृजित कर ग्रामीणों को रोजगार मुहैया कराने वाली इस योजना का संचालन प्रधान और सचिव के साथ ब्लाकों के अधिकारी ही कराते हैं। इस समय विधानसभा चुनाव की तैयारी चल रही है। गांवों के सभी प्रधान किसी न किसी पार्टी के प्रत्याशी को चुनाव लड़ाने में व्यस्त दिख रहे हैं। अधिकारी और कर्मचारी भी चुनावी तैयारियों में व्यस्त दिख रहे हैं। इसलिए गांवों में मनरेगा का काम लगभग ठप पड़ा हुआ है। जिले में मनरेगा की स्थिति पर एक नजर डालें तो सभी 1858 ग्राम पंचायतों में काम कराया जा रहा है। सात लाख 6382 परिवारों में से आठ लाख 21 हजार 725 लोगों के जॉबकार्ड बनाए गए हैं। ग्रामीण बेरोजगारों को गांव में ही काम मुहैया कराया जा रहा है। दो लाख 43 हजार 245 लोगों ने काम मांगा था जिसमें दो लाख 8572 परिवारों को काम दिया गया। इस साल अधिकाधिक मजदूरों को रोजगार मुहैया कराने के लिए 76.22 लाख मानव दिवस सृजित किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके सापेक्ष 77 लाख 28 हजार 174 मानव दिवस सृजित कराकर 5260 परिवारों को 100 दिन काम मुहैया कराया गया है।
विज्ञापन

0
आचार संहिता का प्रभाव मनरेगा पर भी है लेकिन पहले से स्वीकृत कार्य कराये जा रहे हैं। ग्राम पंचायतें अपने यहां प्रस्ताव पारित कराकर अनुमति लेकर काम करा सकती हैं। आचार संहिता लगने से सिर्फ नये कार्य प्रभावित हुए हैं जो चुनाव समाप्त होने के बाद शुरू किए जाएंगे।-मिथिलेश कुमार तिवारी, उपायुक्त स्वरोजगार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed