{"_id":"e262067a0759462ef97ed6ad5bae148e","slug":"missing-two-xen-s-salary-withheld-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुपस्थित रहने पर दो एक्सईएन का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुपस्थित रहने पर दो एक्सईएन का वेतन रोका
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Wed, 17 Jun 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील दिवस के अवसर पर मंगलवार को जनपद की समस्त तहसीलों में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने फूलपुर तहसील परिसर में ंफरियादियों की समस्याओं को सुना। गैरहाजिर रहने पर जल निगम अतिरिक्त शाखा के अधिशासी अभियंता आरके बंसल, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड-द्वितीय एएच खान का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। इसी एसडीओ फूलपुर मोहर सिंह चौहान, लसड़ी खुर्द के लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। आरोप है कि इन लोगों ने शासकीय कार्यों में लापरवाही बरती है। डीएम के सामने 80 शिकायतों में से दो का मौके पर निस्तारण हुआ। शेष वादों को निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को सौंप दिया गया।
डीएम ने कहा कि तहसील दिवस पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण स्थायी रूप से किया जाए। सरकार की मंशा है कि समस्याओं का निस्तारण जल्द से जल्द किया जाए। जिससे कि जनता को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। शिकायती पत्र अधिकतर भूमि से संबधित थे। पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरि ने अवैध तरीके से आबादी की जमीन पर हो रहे कब्जों को लेकर थानाध्यक्षों को दिशा निर्देश दिया।
मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र वर्मा, पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरि, सीओ एसके सिंह, कोतवाल टीपी सिह, खंड विकास अधिकारी पंकज सिह, माधवचंद भट्टाचार्य, एसआई रामबिलास यादव, राजस्व निरीक्षक पारसी राम, राजेश पांडेय शमीम अली सिद्दीकी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. काली प्रसाद मिश्र आदि उपस्थित थे। मालटारी संवाददाता के अनुसार सगड़ी तहसील परिसर में मंगलवार को एसडीएम सगड़ी अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में तहसील दिवस आयोजित किया गया। जिसमें 120 शिकायती पत्र मिले । बारह का मौके पर निस्तारण किया शेष को समय के अनुसार निस्तारण करने का निर्देश संबंधित विभागों को दिया गया।
विज्ञापन
एसडीएम अनिल कुमार सिंह ने कहा कि अगर सभी प्रार्थना पत्रों का निस्तारण नहीं हुआ तो संबंधित के विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी। प्रस्तुत वादों में राजस्व से 78, पुलिस के 24, विकास के 12 और अन्य के छह प्रार्थना पत्र मिले। इस मौके पर तहसीलदार सगड़ी शिवधर चौरसिया, सीओ सगड़ी बृजेंद्र द्विवेदी, खंड विकास अधिकारी रामदरश, खंड विकास अधिकारी बिलरियागंज अरूण कुमार यादव, शिवकुमार आदि उपस्थित थे।
निजामाबाद संवाददाता के अनुसार अपर आयुक्त प्रशासन अनिल कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन हुआ। उनके सामने 24 प्रार्थना पत्र आए जिनमें से तीन का मौके पर निस्तारण करने के साथ शेष को संबंधित विभागों को सौंपा गया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी अयोध्या प्रसाद, तहसीलदार रत्नेश तिवारी, नायब तहसीलदार लालधर यादव आदि मौजूद रहे।