{"_id":"6637719dc62534ed6d049ae7","slug":"missing-girl-from-azamgarh-found-in-jaunpur-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh: आजमगढ़ से लापता युवती जौनपुर में बरामद, बैंक ट्रांजेक्शन से मिला सुराग; 10 दिन पहले दर्ज हुआ था केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh: आजमगढ़ से लापता युवती जौनपुर में बरामद, बैंक ट्रांजेक्शन से मिला सुराग; 10 दिन पहले दर्ज हुआ था केस
Sun, 05 May 2024 05:19 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 05 May 2024 05:19 PM IST
सार
Azamgarh News: आजमगढ़ के शहर कोतवाली के साइबर सेल ने बैंक ट्रांजेक्शन के माध्यम से युवती का पता लगाते हुए उसे बरामद कर लिया।
विज्ञापन
आजमगढ़ के शहर कोतवाली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ के शहर कोतवाली क्षेत्र की एक युवती लापता हो गई थी। परिजनों ने 25 अप्रैल को मुकदमा पंजीकृत कराया था। युवती अपने साथ मोबाइल आदि नहीं ले गई थी।
विज्ञापन
शहर कोतवाली प्रभारी शशिमौली पांडेय ने बताया कि 25 अप्रैल को एक व्यक्ति ने कोतवाली पर तहरीर दिया कि उसकी भतीजी को अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसला कर भगा ले गया। उसकी भतीजी कोई मोबाइल अथवा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी नहीं ले गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू किया। कोतवाली के साइबर सेल ने युवती के यूनियन बैंक के खाता संख्या को लगातार ट्रैक करने लगे। 27 अप्रैल को युवती के आधार कार्ड के माध्यम से पैसा निकाला गया। पैसा जौनपुर जिले के बदलापुर पड़ाव सीएससी से निकला गया था।
विज्ञापन
इसके बाद रोडवेज चौकी प्रभारी लालबहादुर बिंद व मुख्य आरक्षी ओम प्रकाश जायसवाल बदलापुर स्थित उक्त सीएससी पर पहुंचे और उसके सीसी टीवी फुटेज से युवती की पहचान कर आसपास के क्षेत्र में युवती की तलाश में जुट गए। बीते एक मई को एसआई लालबहादुर बिंद व मुख्य आरक्षी ओमप्रकाश जायसवाल ने लापता युवती को बदलापुर, पड़ाव जिला जौनपुर से बरामद कर लिया।
विज्ञापन