फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Miscreants vandalized Janata Inter College

Azamgarh News: जनता इंटर कॉलेज में मनबढ़ों ने की तोड़फोड़

Sun, 15 Feb 2026 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Miscreants vandalized Janata Inter College
बरदह। थाना क्षेत्र के जनता इंटर कॉलेज में प्रवेश पत्र वितरण के दौरान शुक्रवार को जमकर हंगामा हो गया। आरोप है कि कुछ बाहरी युवक विद्यालय परिसर में घुसकर वीडियो बनाने लगे। इिस पर शिक्षकों से उनकी नोकझोंक हो गई। विवाद बढ़ने पर तोड़फोड़ की गई। प्रधानाचार्य के साथ अभद्रता की गई। उक्त घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य राम सुरेश ने आरोप लगाया है कि संबंधित युवकों ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया और प्रवेश पत्र देने के नाम पर धन उगाही का आरोप लगाते हुए विद्यालय में तोड़फोड़ की। घटना 13 फरवरी को प्रवेश पत्र वितरण के दौरान हुई। प्रधानाचार्य ने मामले में थाना बरदह में तहरीर दी है। प्रार्थना पत्र की प्रति पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ को भी भेजी है। वहीं कुछ विद्यार्थियों ने विद्यालय प्रशासन पर प्रवेश पत्र व परीक्षा से संबंधित कार्यों के लिए 100 से 200 रुपये तक लेने का आरोप लगाया है। इसे लेकर छात्रों ने परिसर में विरोध प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया। विद्यालय प्रशासन का कहना है कि यह परीक्षा प्रक्रिया में व्यवधान डालने और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास है। प्रधानाचार्य के अनुसार हंगामा शुरू होते ही पुलिस को सूचना दी गई, जिस पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, लेकिन स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। बाद में चौकी इंचार्ज ठेकमा राजेंद्र पटेल मय फोर्स पहुंचे, तब आरोपी अपने साथियों के साथ वहां से चले गए। थानाध्यक्ष बरदह राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मामला गंभीर है। दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया गया है और जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed