फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Miscreants riding a pickup kidnapped a student coming from coaching and released him.

Azamgarh News: पिकअप सवार बदमाशों ने कोचिंग से आ रहे छात्र को अगवा कर छोड़ा

Wed, 23 Oct 2024 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Miscreants riding a pickup kidnapped a student coming from coaching and released him.
अंबारी, मेजवां। फूलपुर के जगदीशपुर गांव निवासी छात्र आरएस यादव (13) को कोचिंग से घर आते समय पिकअप सवार बदमाशों ने सोमवार शाम पांच बजे साइकिल के साथ अगवा कर लिया। रात 12 ओवरब्रिज के पास उसे पिकअप में ही छोड़ कर चले गए। छात्र को जब होश आया तो उसने हाथ पांव को खोला और साइकिल से घर की ओर चला। परिजन पूरी रात परेशान रहे।
विज्ञापन


शाम को छात्र वापस नहीं आया तो परेशान परिजन कोतवाली में तहरीर देकर उसे ढूंढने निकल पड़े। परिजन ढूंढते हुए बेलइसा पहुंचे जहां पर छात्र टूटी साइकिल के साथ जाता हुआ मंगलवार सुबह पांच बजे दिखाई पड़ा। छात्र को पाकर परिजनों के जान में जान आई। छात्र ने पूरी बात बताई तो परिजन उसे लेकर पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस अब मामले की छानबीन कर रही है। फूलपुर के जगदीशपुर के पांडेय का पूरा निवासी छात्र के पिता अशोक यादव ने थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी। इसके बाद अलग-अलग टीम बनाकर तलाश में जुट गए। सुबह एक टीम वाहन से गांव के बालकिशुन और उमेश सहित कुछ अन्य लोग आजमगढ़ की ओर ढूंढने निकल पड़े। बाकी लोग बाइक आदि से उसे खोज रहे थे। छात्र का चाचा जैसे ही आजमगढ़ बेलईसा मंडी के पास मंगलवार सुबह पांच बजे पहुंचे तो देखा सामने से आरएस साइकिल लिए पैदल आ रहा था। छात्र की तरफ सभी दौड़ पड़े। घर वालों को देख छात्र रो पड़ा।
विज्ञापन




पता पूछने के बहाने छात्र को रोका अगवा कर लिया

चाचा के पूछने पर आरएस ने बताया कि जब वह कोचिंग से पढ़कर घर वापस आ रहा था तो एक पिकअप गाड़ी पांडेय पूरा मोड़ पर रुकी। उसे रोककर फूलपुर का रास्ता पूछने लगे। जैसे ही रुककर वह बताने लगा तब तक दो लोग पीछे से आकर मुंह दबाकर साइकिल सहित पिकअप में बैठा लिए। सूर्या ढाबा तक तो उसे याद है। उसके बाद उसे होश नहीं रहा। ओवरब्रिज के पास रात 12 बजे के करीब उसे होश आया तो देखा कि हाथ रस्सी से बंधा है। दांत के सहारे रस्सी खोलकर वह उतरा। गाड़ी में कोई नहीं था तो वह साइकिल उतार स्कूल के पास छुप गया। थोड़ा उजाला होने पर आजमगढ़ लिखा देखा तो मंडी वाले रास्ते पर आगे बढ़ने लगा। बच्चे की बात सुनकर बालकिशुन ने 112 पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस ने पूछताछ और मेडिकल कराया

इधर कोतवाली फूलपुर को सूचित किया गया। जहां 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पूरी कहानी जानने के बाद पास के पुलिस चौकी मूसेपुर में पहुंचे। फूलपुर कोतवाली पुलिस भी आजमगढ़ पहुंच कर छात्र को लेकर फूलपुर कोतवाली आए। जहां आरएस यादव से पूछताछ कर जानकारी लेकर मेडिकल मुआयना कराया। थाना प्रभारी फूलपुर शशिचंद चौधरी ने कहा कि मजिस्ट्रेट के समक्ष छात्र का बयान दर्ज होने के बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed