{"_id":"68b6c18225c9bbf04908c0b3","slug":"miscreants-looted-50-thousand-rupees-from-public-service-center-operator-in-azamgarh-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: नकाबपोश बदमाशों ने जन सेवा केंद्र संचालक से की 50 हजार की लूट, पिस्टल लहराकर हुए भागे; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नकाबपोश बदमाशों ने जन सेवा केंद्र संचालक से की 50 हजार की लूट, पिस्टल लहराकर हुए भागे; जांच में जुटी पुलिस
Tue, 02 Sep 2025 03:36 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 02 Sep 2025 03:36 PM IST
सार
Azamgarh Crime News: आजमगढ़ जिले में नकाबपोश बदमाशों ने जन सेवा केंद्र संचालक से 50 हजार की लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ जिले के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई। कूबा पीजी कॉलेज के पास बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने जन सेवा केंद्र संचालक से पिस्टल की नोक पर 50,000 रुपये लूट लिए। घटना के बाद बदमाश मौके से भाग गए।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
पीड़ित शाह आलम, दरियापुर नवादा गांव निवासी है और पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन करता है। सोमवार देर रात वह अपने केंद्र को बंद कर घर लौट रहा था। इसी दौरान कूबा पीजी कॉलेज के पास पहले से घात लगाए तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसे घेर लिया।
विज्ञापन
शाह आलम ने बदमाशों को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। पिस्टल दिखाकर धमकाते हुए बदमाशों ने उसका रुपये से भरा बैग छीन लिया और थप्पड़ मारते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर मेहनाजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और बदमाशों की तलाश में जुट गई।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
सीओ लालगंज भूपेश पांडेय ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।