फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Minor boy held hostage and beaten, four named

नाबालिग बालक को बंधक बना कर पीटा, चार नामजद

Tue, 12 Jan 2021 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Minor boy held hostage and beaten, four named
सगड़ी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सेवराकुंड गांव निवासी एक नाबालिग बालक को गांव के ही चार लोग घर से उठा ले गए और बंधक बना कर उसकी पिटाई गिया। बालक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराने के लिए जीयनपुर कोतवाली पर तहरीर दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सेवराकुंड गांव निवासी मिथिलेश पटेल के 12 वर्षीय पुत्र पवन पटेल को गांव के ही चंद्रिका, उसके पुत्र व दो अन्य लोग रविवार को घर से बुला कर ले गए और मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए बंधक बना कर लाठी-डंडे से जम कर पिटाई किया। जिससे बालक गंभीररुप से घायल हो गया। सोमवार को घायल बालक के पिता मिथिलेश ने जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दी, जिसमें उसने चंद्रिका समेत चार लोगों को नामजद किया है। पवन जीयनपुर कस्बा स्थित अपने ननिहाल में मामा शिव कुमार के साथ रहता है, प्रतिदिन वह चंद्रिका पटेल के यहां दूध लेने जाया करता था। चार-पांच दिन पूर्व चंद्रिका के पुत्र की मोबाइल गायब हो गई। चंद्रिका के पुत्र इंद्रजीत ने मोबाइल चोरी का आरोप पवन पर लगाया और जिस समय घर पर कोई नहीं था, उस समय पहुंच कर वह पवन को अपने साथ उठा लाया और बंधक बना कर पिटाई किया। कोतवाल नंद कुमार तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है, अभी मुकदमा नहीं दर्ज किया गया है, प्रकरण की जांच की जा रही है। पूछताछ के लिए चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed