फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Minimum temperature reached seven degrees, people tremble

सात डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान, कांपे लोग

Fri, 28 Jan 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Minimum temperature reached seven degrees, people tremble
आजमगढ़। मौसम ने एक बार फिर अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। शुक्रवार को जनपद का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जिसके कारण घरों में लोगों को गलन और ठंड से राहत नहीं मिली। सूर्य तो निकला लेकिन पछुआ हवाओं के कारण इसकी किरणें शरीर को गर्म करने में नाकाम रहीं।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस के अवसर पर मौसम में कुछ गर्माहम महसूस की गई थी। लेकिन शुक्रवार को एक बार फिर कोहरा छाया रहा। सुबह नौ बजे के बाद सूर्य ने आंखे खोली जिससे लोगों को कुछ राहत मिली लेकिन पपछुआ हवाओं के कारण गलन कम नहीं हुई। धूप में शरीर को गर्म करने की चाह लिए पहुंचे लोगों को हवाओं के कारण जल्द ही घरों में दुबकना पड़ा। गलन इतनी जयादा थी कि जो बाहर निकला वह अलाव के सहारे खुद को गर्म करता नजर आया। शुक्रवार को जनपद का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम को दिन ढ़लने के बाद गलन काफी बढ़ गई। जिसके कारण लोग घरों में कैद होने को विवश हो गए। सड़कों पर आवाजाही कम रही। घरों में लोग इलेक्ट्रानिक उपकरणों के सहारे शरीर को गर्म करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed