फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Milk vendor died in road accident, road jammed

सड़क हादसे में दुधारे की मौत, किया चक्काजाम

Sun, 02 Feb 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Milk vendor died in road accident, road jammed
ठेकमा में सड़क दुघर्टना में मौत के बाद प्रदर्शन कर रहे लोगों समझाते एसडीएम। - फोटो : AZAMGARH
ठेकमा। बरदह थाना क्षेत्र के शादीपुर पोखरे के पास रविवार को दिन में लगभग 11 बजे जौनपुर की तरफ से आ रही डीसीएम ने साइकिल सवार दुधारे को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में साइकिल सवार दुधारे की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना से आक्रोशित लोगों ने मौके पर जाम कर दिया। पुलिस व एसडीएम मार्टीनगंज ने समझा बुझाकर जाम समाप्त करवाया।
विज्ञापन

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सरायपलटू गांव निवासी 58 वर्षीय छिटनू यादव पुत्र स्व. दामोदर यादव रोज की भांति रविवार को भी बाल्टे में दूध लेकर साइकिल से ठेकमा बाजार बेचने के लिए जा रहे थे। लगभग 11 बजे वह बरदह थाना क्षेत्र के शादीपुर पोखरे के पास जौनपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। दुधारा छिटनू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद डीसीएम चालक मौके पर ही वाहन छोड़ कर फरार हो गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने मौके पर ही चक्काजाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जाम की सूचना पर एसडीएम मार्टीनगंज मौके पर पहुंच गए। इसके साथ ही बरदह थाना पुलिस भी आ गई। एसडीएम ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त करवाया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने डीसीएम चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया। वहीं डीसीएम को भी कब्जे में ले लिया। मृतक पांच पुत्र व दो पुत्रियों का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed