फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   middle aged man dies after cut off from Godan Express Azamgarh Railway station

Azamgarh News: गोदान एक्सप्रेस की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस

Sat, 23 Jul 2022 03:47 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 23 Jul 2022 03:47 PM IST
सार

आजमगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के पूर्वी छोर पर गोदान एक्सप्रेस की चपेट में आकर अधेड़ की मौत हो गई। घंटों प्रयास के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी

विज्ञापन
middle aged man dies after cut off from Godan Express Azamgarh Railway station

विस्तार

आजमगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के पूर्वी छोर पर गोदान एक्सप्रेस की चपेट में आकर अधेड़ की मौत हो गई। उसके पास ऐसा कुछ नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मुंबई से छपरा जाने वाली गोदान एक्सप्रेस  शुक्रवार देर शाम आजमगढ़ स्टेशन पहुंची थी।

विज्ञापन


यहां से छपरा के लिए रवाना होते ही एक अधेड़ व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी प्रभारी राकेश शर्मा मय दलबल के मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास शुरू किया।
विज्ञापन


घंटों प्रयास के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी तो पुलिस ने शव को अज्ञात में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जीआरपी प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 55 साल है। वह मैरून रंग का शर्ट, नीला चेकदार लुंगी पहने हुए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed