फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   middle aged man died an hour after taking corona vaccine in azamgarh relatives protest in CHC after death

यूपीः कोरोना वैक्सीन लगाने के एक घंटे बाद अधेड़ की मौत, टीका लगाते ही तबीयत होने लगी थी खराब, परिजनों ने लगाया जाम

Wed, 01 Sep 2021 06:56 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 01 Sep 2021 06:56 PM IST
सार

कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए वैक्सीनेशन अभियान जारी है। बुधवार को आजमगढ़ में कोरोना टीका लगवाने के बाद एक घंटे बाद अधेड़ की मौत हो गई। मौत का कारण तो जांच का विषय है लेकिन मृतक के परिजनों ने भारी हंगामा काटा। 

विज्ञापन
middle aged man died an hour after taking corona vaccine in azamgarh relatives protest in CHC after death
शव के साथ प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना टीका लगवाने के बाद एक व्यक्ति की अचानक तबीयत बिगड़ी और एक घंटे के अंदर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजन व ग्रामीण मृतक का शव लेकर सीएचसी पर पहुंच गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजन व ग्रामीण जिलाधिकारी को मौके पर बुलाए जाने की मांग कर रहे थे। घटना आजमगढ़ जिले के मेंहनगर  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की है।  
विज्ञापन


मेंहनगर थाना के देवईत गांव निवासी रामपति राम (54) पुत्र छट्ठू बुधवार को कोरोना का टीका लगवाने के लिए अपने भाभी सोचनी देवी के साथ सीएचसी मेंहनगर पर आया था। तीन बजे के लगभग उसे टीका लगा। इसके बाद उसकी तबीयत खराब होने लगी। भाभी ने अस्पताल प्रशासन को जानकारी दी तो उसका प्राथमिक उपचार किया गया और फिर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन


घर पहुंचते ही रामपति राम की तबीयत काफी बिगड़ गई। जब तक उसे कहीं परिजन इलाज के लिए ले जाते तब तक उसने दम तोड़ दिया। टीकाकरण के बाद अधेड़ की मौत से परिजन व ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। ग्रामीण मृतक का शव लेकर तत्काल सीएचसी पर पहुंच गए और मेंहनगर-बिंद्रा बाजार मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्ट रिपोर्ट से पता चलेगा मौत का कारण

ग्रामीण जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। वहीं पति की अचानक मौत से रामपति की पत्नी विमला का भी बुरा हाल हो गया है। मृतक दो पुत्रों का पिता था। देर शाम तक ग्रामीण जिलाधिकारी को बुलाने की मांग को लेकर मौके पर अड़े हुए थे। मेंहनगर थाना पुलिस उन्हें समझाने में जुटी थी।

मामले में मेंहनगर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. देवमणि ने कहा कि रामपति की मौत किन कारणो से हुई यह तो जांच का विषय है। यदि टीकाकरण के चलते मौत हुई होती तो वह आधे घंटे के अंदर हो गई होती। मृतक टीकाकरण के बाद पूरी तरह स्वस्थ्य था और अपने घर गया था। मौत का कारण पोस्टमार्ट रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

जौनपुरः टीका लगाने के आधे घंटे बाद हुई थी वृद्ध की मौत

बता दें कि मंगलवार को भी जौनपुर के महराजगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना टीका  लगवाने के आधे घंटे बाद ही वृद्ध  जगन्नाथ की मौत हो गई थी। मौत की खबर लगते ही वैक्सीन लगवाने के लिए लाइन में लगे लोग डरकर भाग गए थे। मृतक के चचेरे भाई उमानाथ ने बताया था कि जगन्नाथ को किसी प्रकार की कोई बीमारी नहीं थी। वह पूरी तरह स्वस्थ थे। खुद ही साइकिल चलाकर वैक्सीन लगवाने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed