यूपीः कोरोना वैक्सीन लगाने के एक घंटे बाद अधेड़ की मौत, टीका लगाते ही तबीयत होने लगी थी खराब, परिजनों ने लगाया जाम
कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए वैक्सीनेशन अभियान जारी है। बुधवार को आजमगढ़ में कोरोना टीका लगवाने के बाद एक घंटे बाद अधेड़ की मौत हो गई। मौत का कारण तो जांच का विषय है लेकिन मृतक के परिजनों ने भारी हंगामा काटा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेंहनगर थाना के देवईत गांव निवासी रामपति राम (54) पुत्र छट्ठू बुधवार को कोरोना का टीका लगवाने के लिए अपने भाभी सोचनी देवी के साथ सीएचसी मेंहनगर पर आया था। तीन बजे के लगभग उसे टीका लगा। इसके बाद उसकी तबीयत खराब होने लगी। भाभी ने अस्पताल प्रशासन को जानकारी दी तो उसका प्राथमिक उपचार किया गया और फिर घर भेज दिया गया।
घर पहुंचते ही रामपति राम की तबीयत काफी बिगड़ गई। जब तक उसे कहीं परिजन इलाज के लिए ले जाते तब तक उसने दम तोड़ दिया। टीकाकरण के बाद अधेड़ की मौत से परिजन व ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। ग्रामीण मृतक का शव लेकर तत्काल सीएचसी पर पहुंच गए और मेंहनगर-बिंद्रा बाजार मार्ग पर जाम लगा दिया।
पोस्टमार्ट रिपोर्ट से पता चलेगा मौत का कारण
ग्रामीण जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। वहीं पति की अचानक मौत से रामपति की पत्नी विमला का भी बुरा हाल हो गया है। मृतक दो पुत्रों का पिता था। देर शाम तक ग्रामीण जिलाधिकारी को बुलाने की मांग को लेकर मौके पर अड़े हुए थे। मेंहनगर थाना पुलिस उन्हें समझाने में जुटी थी।
मामले में मेंहनगर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. देवमणि ने कहा कि रामपति की मौत किन कारणो से हुई यह तो जांच का विषय है। यदि टीकाकरण के चलते मौत हुई होती तो वह आधे घंटे के अंदर हो गई होती। मृतक टीकाकरण के बाद पूरी तरह स्वस्थ्य था और अपने घर गया था। मौत का कारण पोस्टमार्ट रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।